एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के कैश कांड को लेकर BJP नेता विनोद तावड़े की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, जानें वजह

Vinod Tawde News: महाराष्ट्र चुनाव में पैसे बांटने के आरोपों से घिरे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे.

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में एक होटल में कैश कांड के आरोपों से सियासी उबाल आ गया है. कैश कांड के आरोपों में घिरे बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई है. बीजेपी नेता ने कहा कि चुनाव आयोग का नोटिस उन्हें पुलिस के माध्यम से मिला. इसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने का सुझाव दिया था. इसलिए नालासोपारा मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है. 

विनोद तावड़े ने कैश कांड के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. विपक्ष ने बीजेपी पर हमले तेज कर दिए हैं. पैसे बांटने के आरोप में नालासोपारा से बीजेपी के उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं विनोद तावड़े के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

बहुजन विकास आघाडी के नेता हितेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि बीजेपी के सीनियर नेता विनोद तावड़े ने पालघर जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को पैसे बांटे हैं. विनोद तावड़े और बीवीए नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच टकराव का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.  

कैश कांड के आरोपों के बीचविनोद तावड़े ने कहा, "नालासोपारा विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी वहां पर चुनाव के दिन की जो आचार संहिता होती है उस पर चर्चा करने के लिए मैं वहां पहुंचा था. सामने वाली पार्टी को लगा की हम पैसे बांट रहे हैं. तो चुनाव आयोग और पुलिस ने जांच की और जांच होनी भी चाहिए लेकिन सच्चाई सबको पता है."

वहीं, वसई जोन- II की पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगुले ने कहा, "यहां अलग-अलग फ्लोर पर बीजेपी और बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ता मौजूद थे. यहां से कुछ धनराशि और कुछ डायरियां बरामद हुई हैं. हमने दो FIR दर्ज की है और तीसरी FIR भी अवैध तरीके से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने को लेकर दर्ज की जा रही है. स्थिति नियंत्रण में है."

महाराष्ट्र: जो कैश कांड पर लड़े, विनोद तावड़े के साथ ही निकल पड़े, पढ़ें बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, किसानों के 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल होंगे माफ
CM देवेंद्र फडणवीस का ऐलान, किसानों के 48 हजार करोड़ रुपये के पुराने बिजली बिल होंगे माफ
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
डिलिमिटेशन बिल और NDA में शामिल होने की अटकलों पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'जनता के लिए...'
Delimitation Bill: शरद पवार के NDA को समर्थन के संकेत, अब कांग्रेस ने कहा, 'वो बड़े नेता लेकिन...'
परिसीमन बिल: शरद पवार ने NDA को समर्थन देने के दिए संकेत, अब कांग्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'
परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, 'सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Embed widget