एक्सप्लोरर

NDA से संपर्क की चर्चा के बीच उद्धव ठाकरे से मिले ये नेता, सबकुछ हो गया क्लियर

Uddhav Thackeray News: लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन के घटक दलों की मुलाकात का सिलसिला जारी है. टीएमसी नेताओं के बाद उद्धव ठाकरे ने अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है.

Maharashtra News: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई तरह की चर्चाएं चलनी शुरू हो गईं. इनमें से एक शिवेसना-यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को लेकर भी चल रही थी. उनके बारे में कहा जा रहा था कि वह एनडीए के संपर्क में हैं इसलिए वह इंडिया गठबंधन की मीटिंग में शामिल नहीं हुए. हालांकि इन अटकलों के बीच शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से उन्होंने मुलाकात की. 

उद्धव ठाकरे ने अपने मातोश्री बंगले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस की नवनिर्वाचित सांसद वर्षा गाइकवाड समेत कई बड़े नेता मौजूद थे. यह मुलाकात बहुत ही आत्मीय रही जिसमें सभी हंसते-मुस्कुराते नजर आए. उन्होंने गुरुवार को टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन और अभिषेक बनर्जी से भी मुलाकात की थी. 

इंडिया गठबंधन की बैठक से दूर रहे थे उद्धव
चुनाव के नतीजे के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई गई थी जिसमें उद्धव ठाकरे नहीं पहुंचे लेकिन शिवसेना-यूबीटी की तरफ से संजय राउत ने उसमें हिस्सा लिया. जिसके बाद ऐसी अटकलें चलने लगीं कि वह एनडीए में जा सकते हैं लेकिन आज उद्धव ने इस मुलाकात से अटकलों पर विराम लगा दिया है. महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी ने 9 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने इस बार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 13 सीटें अपने नाम की हैं. 

सांगली सीट पर हार से नाराज थे उद्धव?
दरअसल, शिवसेना-यूबीटी के प्रत्याशी चंद्रहार पाटिल सांगली सीट पर चुनाव हार गए. चर्चा शुरू हो गई कि उद्धव इस बात को लेकर कांग्रेस से नाराज हैं. यहां निर्दलीय विशाल पाटिल ने चुनाव जीता है. ऐसा दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस ने विशाल पाटिल को सपोर्ट किया था. वह पूर्व सीएम वसंतदादा पाटिल के पोते हैं. महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शिवसेना-यूबीटी ने सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव भले लड़ा लेकिन वह कांग्रेस से भी कम सीटें ही जीत पाई. जबकि पिछले चुनाव में अविभाजित शिवसेना ने 18 सीटें जीती थीं. 

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में सियासी हलचल, मनोज जरांगे से मिलने पहुंचे अजित गुट के विधायक, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget