एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सियासी हलचल, मनोज जरांगे से मिलने पहुंचे अजित गुट के विधायक, क्या है मामला?

Ajit Pawar MLA meets Manoj Jarange: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा इलेक्शन को लेकर सियासी हलचल तेज है. अजित गुट के कई नेताओं ने आज मनोज जरांगे से मुलाकात की है.

Babasaheb Patil Meets Manoj Jarange: महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव परिणाम में अजित पवार (Ajit Pawar) की एनसीपी, शिवसेना और बीजेपी को काफी नुकसान हुआ है. सीटों के लिहाज से नुकसान के पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं. इन्हीं कारणों में से एक कारण 'मराठा आरक्षण' मुद्दे को भी माना जा रहा है. 2024 के चुनाव में मिली हार के बाद आज एनसीपी के कई नेताओं ने मनोज जरांगे से मुलाकात की है.

अजित पवार गुट के एनसीपी विधायक बाबासाहेब पाटिल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनोज जरांगे पाटिल से मुलाकात की है. उन्होंने जरांगे को यह भी संदेश दिया कि हम आपके साथ हैं.

बीड लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के बजरंग सोनवणे ने पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे को हराकर जीत हासिल की है. जालना निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की हार ने भी पार्टी को चौंका दिया है. इस लोकसभा चुनाव में मनोज जरांगे का असर देखने को मिला है. परभणी और बीड में महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवारों ने खुद स्वीकार किया है कि उनकी जीत मनोज जरांगे के कारण हुई है. लिहाजा, महायुति को अब आगामी विधानसभा चुनाव में नुकसान ना हो इसकी तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी गई है.

एनसीपी विधायक बाबासाहेब पाटिल ने 50 कारों और कई कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ अंतरवाली सराती में दाखिल हुए. इस दौरान विधायक पाटिल ने मनोज जरांगे से मुलाकात की और उनका अभिनंदन किया. हालांकि, राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि मराठवाड़ा में कुछ मराठा सांसदों की जीत में 'जरांगे फैक्टर' ने अहम भूमिका निभाई है.

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 में 48 सांसदों की सूची देखें तो इसमें 26 मराठा सांसद शामिल हैं. सिर्फ 9 सांसद ही ओबीसी समुदाय से हैं. 6 सांसद अनुसूचित जाति के हैं, 4 सांसद अनुसूचित जनजाति के हैं और 3 सांसद खुले वर्ग के हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह पिछले कुछ महीनों में राज्य में बने राजनीतिक माहौल, मराठा आरक्षण के लिए चले आंदोलन और उससे हुए मराठा वोटों के ध्रुवीकरण का नतीजा है?

ये भी पढ़ें: Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में होने वाली है भारी बारिश, मौसम विभाग ने इतने दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget