एक्सप्लोरर

'फडणवीस ने मुझसे 2019 में वादा किया था कि वो आदित्य को...', उद्धव ठाकरे के दावे से बढ़ा महाराष्ट्र का सियासी पारा

Lok Sabha Elections 2024: उद्धव ठाकरे ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने मुझसे कहा था कि उद्धव मैं आदित्य को ढाई साल में तैयार कर दूंगा. हम उन्हें ढाई साल के बाद मुख्यमंत्री बना सकते हैं.

Uddhav Thackeray on Devendra Fadnavis:  शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शनिवार (20 अप्रैल) को मुंबई के धारावी में एक रैली को संबोधित करते हुए एक बड़ा दिवा किया है. उद्धव ठाकरे ने इस दौरान कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने 2019 में मुझसे कहा था कि वह दोनों दलों के बीच सत्ता बंटवारे के तहत उनके बेटे आदित्य ठाकरे को महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में तैयार करेंगे. 

उद्धव ठाकरे ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता फडणवीस ने उनसे कहा था कि वह अगले दो से तीन साल में केंद्र की राजनीति में चले जाएंगे. वहीं रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह शिवसेना (अविभाजित) के साथ गठबंधन करने के लिए उनके निजी आवास मातोश्री आए थे. उन्होंने दावा किया कि उस समय अमित शाह ने गठबंधन के तौर-तरीकों पर चर्चा की थी.

'मैं आदित्य को ढाई साल में तैयार कर दूंगा'
उन्होंने कहा कि 'मुझे आश्वासन दिया गया था कि मुख्यमंत्री का पद ढाई-ढाई साल बीजेपी और अविभाजित शिवसेना के बीच के लिए साझा किया जाएगा. इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुझसे कहा कि उद्धव जी, मैं आदित्य को ढाई साल में तैयार कर दूंगा. हम उन्हें ढाई साल के बाद मुख्यमंत्री बना सकते हैं. जिसपर मैंने फडणवीस से कहा था कि आदित्य अभी अपना चुनावी करियर शुरू कर रहे हैं. उसके मन में ऐसी बातें मत डालो.'

फडणवीस ने किया पलटवार
उन्होंने आगे कहा कि 'जब मैंने फडणवीस से पूछा कि उनके जैसा वरिष्ठ नेता आदित्य के नेतृत्व में कैसे काम करेगा तो उन्होंने कहा कि वह दिल्ली चले जाएंगे.' वहीं अब ठाकरे के दावे पर बीजेपी की 'महायुति' सरकार में वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हमला बोलते हुए कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता 'अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं.' 

फडणवीस ने कहा कि 'उद्धव ठाकरे भ्रमित हो गए हैं. वह मतिभ्रम की स्थिति में हैं. शुरू में उन्होंने कहा कि अमित शाह ने उन्हें किसी कमरे में मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था. अब वह कहते हैं कि मैंने उनके बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था. एक झूठ को छिपाने के लिए एक और झूठ बोला जा रहा है.'

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, अजित पवार की NCP में शामिल होंगे पूर्व CM के दामाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget