एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray: 'भगवा वस्त्र और गले में रुद्राक्ष...', कुछ इस अंदाज में नासिक पहुंचे उद्धव ठाकरे, कालाराम मंदिर में की महाआरती

Uddhav Thackeray Nasik Visit: उद्धव ठाकरे आज अपने समर्थकों के साथ नासिक दौरे पर हैं. उद्धव ठाकरे ने नासिक के कालाराम मंदिर में महाआरती की है.

Kalaram Temple in Nasik: आज शिवसेना (UBT) अध्यक्ष को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता मिला था, लेकिन उद्धव ने जाने से साफ मना कर दिया. इसके बाद उद्धव ठाकरे ने तय किया की वो नासिक में कालाराम मंदिर में महाआरती करेंगे. आज उद्धव ठाकरे नासिक पहुंचे हैं और कालाराम मंदिर में महाआरती की है. उद्धव ठाकरे के साथ उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी नजर आये.

उद्धव ठाकरे ने कालाराम मंदिर में की महाआरती
शिवसेना ठाकरे समूह ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभियान शुरू करने के लिए नासिक में एक राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया है. इस पृष्ठभूमि में, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे नासिक के दो दिवसीय दौरे पर हैं. उद्धव ठाकरे सबसे पहले भागुर गए. इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के स्मारक पर गए और सावरकर की प्रतिमा को नमन किया. उद्धव ठाकरे ने नासिक के कालाराम मंदिर में दर्शन किए और महा आरती की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

उद्धव ठाकरे का हुआ जोरदार स्वागत
जैसे ही उद्धव ठाकरे कालाराम मंदिर क्षेत्र में दाखिल हुए, कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए. उन्होंने पूर्वी महाद्वार से कालाराम मंदिर में प्रवेश किया. सबसे पहले उन्होंने हनुमान के दर्शन किये. इसके बाद उन्होंने भगवान श्री राम के दर्शन किये. उद्धव ठाकरे द्वारा महापूजा और महाआरती की गई. कालाराम मंदिर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इस मौके पर उद्धव ठाकरे ने भगवा वस्त्र और गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी. इस मौके पर उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मी ठाकरे, बेटे आदित्य ठाकरे और तेजस ठाकरे मौजूद रहे. उद्धव ठाकरे के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे जब उन्होंने कालामंदिर में महा आरती की.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: भगवान राम की जय-जयकार से गूंज उठा महाराष्ट्र, लाखों दीए से जगमगा उठे मंदिर

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget