एक्सप्लोरर

BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की पार्टी, 'जब यह तय हो गया था कि पाकिस्तान की हार होगी, तब...'

उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने पार्टी मुखपत्र में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यावसायिक लालच के लिए ट्रंप की धमकी के आगे झुककर पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध को रोक दिया.

 Sena UBT Attacks BJP: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बीजेपी देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है. इसको लेकर विपक्ष का कहना है कि सेना के ऑपरेशन का रानीतिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ देश का बदला अब भी पूरा नहीं हुआ है. 

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है, ‘‘भारत ने पाकिस्तान को सबक नहीं सिखाया. इसके बजाय उसने (अमेरिकी राष्ट्रपति) डोनाल्ड ट्रंप के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.’’  

ट्रंप ने युद्ध से हटने की धमकी दी- सामना

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने दावा किया, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर के पूरा होने से पहले भारत को युद्ध से हटने की धमकी दी थी. जब यह लगभग तय हो गया था कि पाकिस्तान की हार होगी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यावसायिक लालच के लिए ट्रंप की धमकी के आगे झुककर युद्ध को रोक दिया.’’  

शिवसेना (यूबीटी) ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम ‘संदेश’ निरर्थक था.  पहलगाम हमले का बदला लेने से पहले यात्रा निकालना और राजनीति करना बीजेपी का पाखंड है.

शिवसेना (यूबीटी) ने पुलवामा हमले का किया जिक्र

शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि बीजेपी पहलगाम हमले के बाद उसी तरह की राजनीति कर रही है, जैसी उसने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद की थी. 

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की थी. इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकी मारे गए. इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमले की कोशिश की. इसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया.

भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच 10 मई को दोनों ही देश सीजफायर के लिए राजी हुए.  ट्रंप ने दावा किया था कि उनके प्रशासन ने दोनों देशों के बीच ‘परमाणु संघर्ष’ को रोक दिया, और दक्षिण एशियाई दोनों पड़ोसी देशों से कहा कि अगर वे शत्रुता समाप्त करते हैं तो अमेरिका उनके साथ ‘बहुत अधिक व्यापार’ करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget