एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की दिलचस्प सियासी तस्वीर, एक साथ दिखे देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे, क्या हुई बात?

Uddhav Thackeray Devendra Fadnavis Meet: उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) ठाकरे मराठी भाषा विभाग की बैठक में भाग लेने आये. इस दौरान आदित्य ठाकरे भी साथ थे.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में गुरुवार (23 मार्च) को दिलचस्प सियासी तस्वीर सामने आई. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) विधान भवन में एक साथ दिखे. इस मुलाकात पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम विधान भवन के गेट पर मिले और बस एक-दूसरे का सामान्य तरीके से अभिवादन किया. हमने एक दूसरे को नमस्ते और नमस्ते कहा. क्या अब हम एक दूसरे को बधाई भी नहीं दे सकते? इसके साथ ही ठाकरे ने कहा कि पहले राजनीति पर खुलापन था. लेकिन अब सिर्फ बैक डोर मीटिंग ही अहम मानी जाती है. इसलिए अगर हमारे बीच कोई क्लोज डोर मीटिंग होती है, तो मैं निश्चित रूप से आपको बताउंगा. इस दौरान उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे.

मराठी भाषा विभाग की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे दोनों नेता

ये दोनों नेता विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) ठाकरे मराठी भाषा विभाग की बैठक में भाग लेने आये थे. अविभाजित शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के रिश्तों में 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद दरार आ गयी थी और तब से फडणवीस और ठाकरे के बीच भी प्रतिद्वंद्विता देखी जाती रही है. ऐसे में दोनों के एक साथ दिखने पर मीडिया कैमरे हरकत में आ गए.

सीएम पद को लेकर ठाकरे और बीजेपी का सियासी रिश्ता टूट गया था

2019 विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दलों के रिश्ते टूट गये थे और तब ठाकरे ने कांग्रेस और एनसीपी के समर्थन से सरकार बनाई थी. एकनाथ शिंदे के शिवसेना से विद्रोह के बाद पिछले साल जून में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गयी थी और तब से फडणवीस और ठाकरे के बीच खटास आ गई. शिंदे बाद में बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गये. फडणवीस ने एक बार कहा था कि उन्होंने एमवीए सरकार गिरवाकर ठाकरे से बदला ले लिया है.

Ram Mandir: शिवसेना के बागी विधायकों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे सीएम शिंदे, अब क्या करेंगे उद्धव ठाकरे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस
'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस
MPSC Protest: छात्रों का आंदोलन खत्म, सरकार ने MPSC अध्यक्ष को छुट्टी पर भेजा
MPSC Protest: छात्रों का आंदोलन खत्म, सरकार ने MPSC अध्यक्ष को छुट्टी पर भेजा
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज
पुणे शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव, BJP-महायुति की तैयारियां तेज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget