एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'जांच का नया छलावा', उद्धव ठाकरे गुट ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस पर लगाए ये आरोप

Uddhav Thackeray Faction on Devendra Fadnavis: शिवसेना (यूबीटी) गुट ने अपने मुखपत्र 'सामना' में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर निशाना साधा है.

Saamana Editorial Today: शिवसेना (UBT) गुट ने अपने मुखपत्र 'सामना' में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर जमकर निशाना साधा है. 'सामना' के संपादकीय में कहा गया है, 'महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर गृह मंत्री फडणवीस ने सख्त रुख अपनाया है. नासिक समेत राज्यभर में शिक्षा विभाग में लगातार उजागर हुए भ्रष्टाचार के मामले जांच के लिए ‘ईडी’ को सौंपे जाएंगे, ऐसी घोषणा फडणवीस ने की. यहां-वहां कोई नहीं, सीधे ‘ईडी’ के पास

देवेंद्र फडणवीस पर साधा निशाना
उद्धव गुट ने कहा, 'शिक्षा विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की बेहिसाबी संपत्ति मिलती है तो जप्त की जाएगी, ऐसा जोरदार बयान फडणवीस ने दिया. बीते दो वर्षों में शिक्षा विभाग के कई बड़े अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े गए. परीक्षा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव स्तर के अधिकारियों को कदाचार के मामलों में गिरफ्तार किया गया और रिहा कर दिया गया.'

लगाए ये गंभीर सवाल
'सामना' में आगे आरोप लगाते हुए कहा गया है, 'फडणवीस ने अब घोषणा की है कि शिक्षा अधिकारियों की ‘ईडी’ से जांच कराएंगे, लेकिन मान लीजिए कि जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और जिनके खिलाफ ऐसी जांच चल ही रही हैं, वे सभी शिक्षा अधिकारी और उनके राजनीतिक बीजेपी की वॉशिंग मशीन में ‘कूद’ जाते हैं, तो इन ईडी जांचों का क्या भविष्य होगा? यह सवाल है ही. खैर, गृह मंत्री को भ्रष्टाचार साफ करना है और उन्हें यह करना ही चाहिए, लेकिन क्या महाराष्ट्र राज्य का पुलिस बल और जांच एजेंसियां इसके लिए सक्षम नहीं हैं?'

'सामना' के संपादकीय के अनुसार, 'बीते दो वर्षों में शिक्षा विभाग के 12 अधिकारी गिरफ्तार किए गए. यह इस क्षेत्र में वित्तीय लेन-देन की बड़ी गुंजाइश को दर्शाता है, इसका खामियाजा शिक्षकों और शिक्षा प्रणाली को भुगतना पड़ रहा है. इसका खुलासा हो ही चुका है. विश्वविद्यालयों और शिक्षा बोर्डों में घोटालों को राजनीतिक आशीर्वाद मिलता है, तो सब कुछ बिगड़ जाता है. ऐसे अधिकारियों की सहूलियत वाली जगहों पर तबादले या पदोन्नति के लिए विधायक और मंत्री विशेष रुचि लेकर काम करते नजर आते हैं.'

विधायकों पर भी साधा निशाना
उद्धव गुट ने आरोप लगाया कि, कैबिनेट में सात मंत्री और 31 विधायक ऐसे हैं, जिनके खिलाफ ईडी और सीबीआई की कार्रवाई चल रही है. मुश्रीफ और अन्य मंत्री अस्थायी जमानत पर छूटे हैं. अब्दुल सत्तार, दादा भुसे के मामलों पर गंभीर आरोप हैं और उनके मामले ‘ईडी’, ‘सीबीआई’ को भेजे जाने चाहिए, इतने गंभीर हैं. भावना गवली, यशवंत जाधव, राहुल शेवाले जैसे कई विधायकों, सांसदों के खिलाफ ‘ईडी’ की जांच जारी थी लेकिन उसे रोककर उन्हें सरकार में शामिल करके अभय दे दिया गया. अब मुख्याध्यापकों, शिक्षा अधिकारियों आदि को ‘ईडी’ का खौफ दिखाया जा रहा है. इससे भ्रष्टाचार का कचरा साफ होगा, ऐसा नजर नहीं आ रहा है.'

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'उद्धव ठाकरे, बालासाहेब थोराट और मैं... महाराष्ट्र में कुछ होगा', क्यों चर्चा में आया शरद पवार का ये बयान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget