एक्सप्लोरर

Maharashtra: चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे गुट से गिरा एक और 'विकेट', शिंदे गुट में शामिल हुए विधायक रविंद्र वायकर

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में शिवसेना-यूबीटी अभी इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग के मसले में उलझी हुई है, इसी बीच उनकी पार्टी के एक विधायक ने सत्तारूढ़ दल का दामन थाम लिया है.

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट के एक और विधायक सीएम एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए. ठाकरे गुट के विधायक रविंद्र वायकर रविवार (10 मार्च) को सीएम आवास पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिंदे गुट का दामन थाम लिया. रविंद्र वायकर के पार्टी में शामिल होने के मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "रविंद्र वायकर रियल शिवसेना में शामिल हो गए हैं. जो बाबा साहेब ठाकरे के विचारों पर चलती है."

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद ने आगे कहा कि रविंद्र वायकर जानते हैं कि प्रदेश की वर्तमान सरकार महाराष्ट्र के लोगों के कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि मैं रविंद्र वायकर शिवसेना में स्वागत करता हूं. विधायक रविंद्र वायकर को पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम नकारात्मक चीजों सकारात्मकता में बदल देंगे. बता दें कि रविंद वायकर (Ravindra Vaikar) पर फाइव स्टार होटल लैंड मामले को लेकर ईडी की जांच चल रही है. उन्हें ईडी पूछताछ के लिए बुला भी चुकी है.

रविंद्र वायकर वर्तमान में जोगेश्वरी ईस्ट से शिवसेना-यूबीटी के विधायक हैं. रविंद्र वायकर का नाम गांव की एक जमीन का दुरुपयोग कर फाइव स्टार होटल निर्माण करने के मामले में सामने आया था. उन पर यह आरोप सत्तारूढ़ गठबंधन के बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने ही लगाया था. सोमैया ने ही ईडी से इसकी शिकायत की थी.

वायकर से जनवरी में हो चुकी है पूछताछ
रविंद्र वायकर से जनवरी में ईडी ने पूछताछ की थी. उनसे नौ घंटे तक पूछताछ चली थी. वायकर ने पूछताछ के बाद बाहर निकलने पर मीडिया से कहा था कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. वायकर को इससे पहले भी दो बार समन भेजा गया था लेकिन उन्होंने पूछताछ में शामिल होने के लिए समय की मांग की थी. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज मामले के आधार पर वायकर से पूछताछ हुई थी.

सीट साझेदारी में उलझी है शिवसेना-यूबीटी
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों में दलबदल शुरू हो गया है. नेता अपनी संभावनाओं की तलाश करते हुए दूसरी पार्टी का रुख कर रहे हैं. रविंद्र वायकर के पाला बदलने की खबर ऐसे समय में आई है, जब शिवसेना-यूबीटी महाविकास अघाड़ी के साथ सीट साझेदारी में उलझी हुई है. गठबंधन की कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन नतीजा शून्य है. 

महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस और शिवसेना-यूबीटी के बीच कुछ सीटों को लेकर समन्वय की कमी होने का दावा किया जा रहा है. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट है और उद्धव ठाकरे 23 सीट चाहते हैं, जिसको लेकर गठबंधन में सहमति नहीं बन पाई है. 

ये भी पढे़ं- Lok Sabha Election: मुंबई की इस सीट को लेकर उद्धव गुट की शिवसेना और कांग्रेस में जंग, संजय निरुपम के आरोपों पर जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget