एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में लू से मौत का मामला, पूर्व CM उद्धव ठाकरे बोले- 'इतने बड़े स्तर का आयोजन करना था तो...'

Maharashtra Heatstroke: उद्धव ठाकरे ने इस कार्यक्रम के आयोजकों पर केस दर्ज करने की मांग की है. बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों में से 14 लोगों की लू लगने के कारण मौत हो चुकी है.

Mumbai News: नवी मुंबई के खारघर में 16 अप्रैल को हुए महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शामिल हुए लोगों में से 'लू' लगने की वजह से अब तक हुई 14 लोगों की मौत और कई लोगों के गंभीर रूप से बीमार हो जाने को लेकर विपक्ष लगातार शिंदे शरकार पर सवाल उठा रहा है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस कार्यक्रम के आयोजकों पर केस दर्ज करने की मांग की है.

उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को खुद इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि महाराष्ट्र भूषण समारोह का आयोजन पहली बार हुआ हो इससे पहले भी कई बार इस समारोह का आयोजन किया जा चुका है अगर उनको इतने बड़े स्तर का आयोजन करना था तो इंतिज़ाम भी उस स्तर के होने चाहिए थे. बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों में  से 14 लोगों की लू लगने के कारण मौत हो चुकी है जबकि करीब 50 लोग आईसीयू में भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है.

सरकार ने जांच के लिए गठित की कमेटी
वहीं महाराष्ट्र सरकार ने इस हादसे की जांच के लिए एक सदस्यीय कमेटी का गठन किया है. बता दें कि सामाजिक कार्यकर्ता और सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को प्रतिष्ठित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार दिए जाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कॉर्पोरेट पार्क में 16 अप्रैल को लाखों लोग इकट्ठा हुए थे.

कमेटी एक महीने में सौंपेगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के एक बयान में कहा गया है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) नितिन कीर समिति के एकमात्र सदस्य हैं, कीर घटना के तथ्यों पर गौर करेंगे और भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन के समय उठाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की सिफारिश करेंगे. सीएमओ के मुताबिक समिति एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी.

यह भी पढ़ें: Mumbai Corona News: मुंबई में पिछले 10 दिनों में कोरोना संक्रमण के कितने केस, यहां पढ़ें आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget