एक्सप्लोरर

मुंबई में ट्रांसजेंडर का पहले धर्म पूछा, रेप किया और फिर सड़क पर छोड़ गया आरोपी

Maharasthra News: मुंबई में ट्रांसजेंडर के साथ रेप और हमले का मामला सामने आया. आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित से उसका धर्म पूछा. इसके बाद उसने अप्राकृतिक यौन हमले की वारदात को अंजाम दिया.

Maharashtra Transgender Rape Case: मुंबई के विक्रोली इलाके में 35 वर्षीय ट्रांसजेंडर से धर्म पूछकर कथित यौन उत्पीड़न और मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता गंभीर रूप से घायल है और राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने ट्रांसजेंडर अधिनियम 2019 और BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी कृष्णा को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार है.

पीड़ित से धर्म पूछकर अप्राकृतिक यौन हमला

घटना सोमवार (28 अप्रैल) देर रात को हुई जब विक्रोली (पश्चिम) में रहने वाली पीड़िता अपने एक ट्रांसजेंडर साथी के साथ सिर दर्द की दवा खरीदने के लिए मेडिकल स्टोर जा रही थी. अमृत नगर रोड और मस्जिद गली के पास, दोनों का सामना दो लोगों से हुआ जो कथित तौर पर शराब के नशे में थे. उनमें से एक ने जानबूझकर पीड़िता के साथी को धक्का दिया और उसके साथ मारपीट की. डर कर साथी पीड़िता को अकेला छोड़कर मौके से भाग गया.

कथित तौर पर, इस अवसर का फायदा उठाते हुए, नशे में धुत दो लोगों ने पीड़िता की गर्दन पकड़ी और उसके मुंह में जबरन शराब डाल दी. इसके बाद वे पीड़िता को एक खड़ी गाड़ी के पीछे ले गए, जहां कृष्णा ने कथित तौर पर पीड़िता से उसके धर्म के बारे में पूछा और फिर उसके अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया.

आरोप है कि पीड़िता से अस्वाभाविक तरीके से रेप किया और फिर उसकी पिटाई की. इसके चलते पीड़ित बेहोश हो गई और बाद में जब उसे होश आया तो उसने पाया कि उसके बाएं हाथ पर गंभीर चोट लगी है और बहुत अधिक खून बह रहा था. भयभीत और घायल अवस्था में पीड़िता ने अपनी बहन और एक मित्र को फोन किया, जो घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल ले गए.

मुंबई की पार्कसाइट पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया और तुरंत मामला दर्ज कर लिया. आरोपियों में से एक कृष्णा को हिरासत में ले लिया गया है,जबकि उसके साथी की तलाश जारी है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
Maharashtra Karwa Chauth Moonrise Time: महाराष्ट्र में कब निकलेगा करवाचौथ 2026 का चांद? जानें मुंबई और पुणे का समय
महाराष्ट्र में कब निकलेगा करवाचौथ 2026 का चांद? जानें मुंबई और पुणे का समय
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget