एक्सप्लोरर

Thane Fire: ठाणे में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद, एक की मौत

Thane Shilphata Fire News: ठाणे के शील फाटा इलाके में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद आग लग गई है. इस घटना के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है.

Thane Fire News: ठाणे के शील फाटा इलाके में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद आग लग गई है. आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच कर आग को काबू करने में जुट गई है. इस घटना में एक 35 वर्षीय शख्स की मौत हो गई है.

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के शील फाटा इलाके में शुक्रवार सुबह भूमिगत बिजली के तारों में भीषण आग लगने और बाद में एक घर में फैल जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु होने की आशंका है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 6.30 बजे हुई. उन्होंने कहा, ‘‘आग बिजली के भूमिगत तारों में लगी. आग के पास के एक घर में फैल जाने से पहले विस्फोट भी हुआ.’’

ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘उस मकान में लगी आग में फंस जाने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु होने की आशंका है.’’ सावंत ने कहा कि सूचना मिलने पर स्थानीय दमकल और आरडीएमसी कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि अग्निशमन अभियान अब भी जारी है और इसमें दमकल की तीन गाड़ियां लगायी गई हैं. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

बीते दिनों भी लगी थी आग
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली एमआईडीसी इलाके में परफ्यूम के गोदाम में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई थी. स्थानीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि आग देर रात करीब दो बजे लगी थी और सुबह साढ़े आठ बजे इसपर पूरी तरह काबू पा लिया गया था. किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र के लोगों के लिए खुशखबरी! बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना के तहत 700 क्लीनिक खोलेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget