एक्सप्लोरर

Maharashtra: ठाणे में 5 करोड़ रुपये की बिजली चोरी, पिता-पुत्र की जोड़ी गिरफ्तार, ऐसे करते थे कारनामा

Thane में बिजली चोरी करने वाले पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों पर करीब 5 करोड़ रुपये की बिजली चोरी करने का आरोप है.

Thane Electricity Fraud: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले में कथित तौर पर बिजली चोरी करने के आरोप में पिता-पुत्र की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिले के मुरबाद निवासी दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) की टीम ने 5 मई को फलेगांव में एक स्टोन क्रशिंग इकाई पर छापा मारा था. इसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ. उन्होंने कहा, ‘मीटर रीडिंग में छेड़छाड़ करने वाले गैजेट के इस्तेमाल से दूर से बिजली की चोरी की जा रही थी. पिछले 29 महीनों में ₹5.93 करोड़ की 34 लाख से ज्यादा (34,09,901) यूनिट कुल बिजली चोरी का अनुमान लगाया गया है.

वहीं मामले पर मुरबाद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस कारनामे को लेकर चंद्रकांत भांबरे और उनके बेटे सचिन के खिलाफ बिजली अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. वे कल्याण तालुका के फलेगांव गांव के रहने वाले हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक विजिलेंस टीम ने पांच मई को क्रशर कंपनी के बिजली मीटर का निरीक्षण किया था. जांच में खुलासा हुआ कि क्रशर संचालक ने मीटर में रिमोट कंट्रोल सर्किट लगाकर पिछले 29 माह से 34 लाख यूनिट से अधिक बिजली की चोरी की है. अब इसी मामले में कार्रवाई हुई है.

Maharashtra: बीमार पिता को लीवर दान करने की इजाजत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची नाबालिग, कोर्ट ने नकारा, जानें पूरा मामला

लैब में हुई मीटर की जांच तब हुआ खुलासा

शुरुआती जांच में पता चला है कि मीटर के साथ छेड़छाड़ की गई थी और बिजली की खपत के रिकॉर्ड संदिग्ध पाए गए थे. इसलिए मीटर को जब्त कर लिया गया. फिर लैब में मीटर की जांच की गई तो पता जानकारी सामने आई कि रिमोट कंट्रोल की मदद से इस सर्किट को नियंत्रित करने से क्रेशर की वास्तविक बिजली खपत मीटर में कम दर्ज होगी. इस तरह से पिता-पुत्र ने मिलकर साल 2019 के दिसबंर महीने से 2022 के अप्रैल तक करोड़ों रुपये की बिजली चोरी की. आरोपितों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Delhi: सांसद नवनीत राणा आज कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में करेंगीं महाआरती, कहा- ये उद्धव ठाकरे से मुक्ति के लिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget