एक्सप्लोरर

ठाकरे परिवार पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का निशाना, 'अब ये मुसलमानी तरीका...'

Swami Avimukteshwaranand Saraswati: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ठाकरे परिवार को लेकर कहा कि इनकी पार्टी का इतिहास तो हिंदू वाली थी लेकिन अब ऐसा नहीं है.सिर्फ राजनीति के लिए भाषा का विवाद है.

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मराठी भाषा, हिंदुत्व समेत कई मसलों को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने हिंदुत्व और मराठी के मसले पर ठाकरे ब्रदर्स को भी घेरा है. शंकराचार्य ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि ठाकरे परिवार, जो कभी हार्ड कोर हिंदुत्व के लिए जाना जाता था, उस परिवार में अब मुसलमानी तरीके से अपनी बातों को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. ये कहां से किसका प्रभाव पड़ गया पता नहीं.

उन्होंने कहा, ''मारपीट करके अपनी तरफ करना, ये तरीका तो मुसलमानों का है, तो ये तरीका अपनाया जा रहा है. ठाकरे बंधुओं ने जो तरीका अपनाया है वो मुसलमानी तरीका है. पहलगाम में क्या हुआ था, कलमा जानते हो पढ़ो, पढ़ दिया तो छोड़ दिया और नहीं पढ़ा तो मार दिया. उसके बाद क्या हुआ? बच्चे घर पर पूछने लगे, 'कलमा क्या होता है? फिर उनको इंटनेट के जरिए बताया जाने लगा कि कलमा ये होता है. हर बच्चा कलमा याद करने लग गया. अगर कहीं जरूरत पड़ गई तो कम से कम हम बोल तो सकें. ये डर ही तो है.'' 

'मैं मराठी इसलिए नहीं सीख रहा कि किसी से डरता हूं'

मराठी भाषा को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाते हुए कहा, ''वैसे ही मराठी पर भी तो यही कर रहे है. इसमें क्या अलग है? इनकी पार्टी का इतिहास तो हिंदू वाली थी लेकिन इनके इस तरीके से अब नहीं लग रहा है. इन्होंने अपनी राजनीति पकड़ने के लिए मराठी पकड़ा. नितेश राणे ने हिन्दू मुस्लिम पकड़ा, दोनो इसमें चमकना चाहते हैं. मराठी मैं इसलिए नहीं सीख रहा कि मैं किसी से डरता हूं. अगर डरता तो मैं सिर्फ मराठी सीखता क्या और डरकर कोई भाषा सीखता है क्या?

मराठी भाषा विवाद को लेकर क्या बोले शंकराचार्य?

मराठी भाषा को लेकर उन्होंने आगे कहा, ''बस कुछ अक्षर और उच्चारण का ही फर्क है. यह विवाद खत्म हो चुकी राजनीति को फिर से शुरू करने का है. यह इनकी खत्म राजनीति का मुद्दा है. इनको मराठी सीखने में कोई रुचि नहीं है, इसके पीछे मंशा कुछ और है. मराठी सीखने पर इतने उत्सुक हैं कि लोगों को मारने पीटने पर आ रहे हैं. अब तक तो आपको 100-200 स्कूल खोल देने चाहिए.''

बिहार चुनाव पर शंकराचार्य की प्रतिक्रिया

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ''बिहार में जो पार्टी या नेता गौ माता को सम्मान देने के समर्थन में रहेगा उसका आगे बढ़ना तय है. महाराष्ट्र चुनाव के दौरान मैने कहा था तब यहां की सरकार ने तो सुना था बाकी राज्यों में नहीं समझा. मैं तो कहता हूं जो गौ माता का समर्थन करे, वही प्रत्याशी खड़ा हो सिर्फ उसको ही समर्थन मिलेगा. पूरे देश में कालनेमी अभियान चलना चाहिए, कालनेमी हर जगह है हनुमान कही नहीं दिख रहे हैं.''

छांगुर बाबा पर क्या बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद?

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने छांगुर बाबा को लेकर कहा, ''500 करोड़ एक दिन में नहीं बनाया न. इसमें लंबा समय लगा होगा लेकिन रडार में कैसे नहीं आया? इसका मतलब प्रशासन भी सोया है.''

कांवड़ यात्रा को लेकर शंकराचार्य की राय

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा, ''कावड़ यात्रा में सतर्कता की जरूरत है, बाधाओं से डरना नहीं है. यह असुरी शक्तियां विघ्न डालती ही है. जो हमारा ना हो हमारे जैसा बनकर आए और कुछ करके वीडियो बनाकर चला जाए, सतर्क रहें. अब तो नाम वही रहता है धर्म बदल देते हैं, आप नाम पूछकर पहचान नहीं पाएंगे. राम नाम है तो जरूरी नहीं हिन्दू है. अब इन्होंने नाम वही रखकर धर्म बदला है. अपनी पवित्रता आप खुद रखिए, हिंदू कभी पकाया हुआ खाना नहीं बेचता. पकाया खाना बेचने वाला हिंदू नहीं है इसलिए पूर्वज सत्तू और फल लेकर चलते थे.'' 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget