एक्सप्लोरर

'सुशांत सिंह राजपूत केस की फिर से जांच कराएगी महराष्ट्र सरकार', BJP विधायक का ऐलान

हाल ही में इस केस में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किया. इसमें कहा गया कि अभिनेता की मौत की वजह आत्महत्या ही थी और इसके लिए उन्हें किसी ने नहीं उकसाया.

बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने ये फैसला लिया है कि स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) फिर से सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करेगी. न्यूज़ एसेंजी एएनआई से बातचीत में उन्होंने ये बात कही. बीजेपी विधायक ने ये आरोप लगाया कि 68 दिनों तक इस केस को उद्धव ठाकरे की सरकार के सीबीआई को नहीं सौंपी. कब सौंपा, जब उसके घर का फर्नीचर हटा दिया गया, घर को कलर किया गया वो घर पुराने मालिक को सौंप दिया, बिहार से पुलिस आ रही थी उनको जांच करने नहीं दिया. ये सारे बिंदुओं को जब आप जोड़ोगे तो स्पष्ट होता है कि उद्धव ठाकरे की सरकार ने सबूत मिटाने का दुस्साहस किया. 

क्लोजर रिपोर्ट में आत्महत्या मौत की वजह

बता दें कि  हाल ही में इस केस में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किया. इसमें कहा गया कि अभिनेता की मौत की वजह आत्महत्या ही थी और इसके लिए उन्हें किसी ने नहीं उकसाया.

बीजेपी विधायक ने दावा किया कि यही कारण है कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को न्याय नहीं मिला. सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट न्यायपालिका के सामने रखा है तो उसका अर्थ बड़ा स्पष्ट है. अर्थ ये है कि जिस तरह से आरूषी के केस में क्लोजर रिपोर्ट रखा था, न्यायपालिका ने उसको स्वीकार नहीं किया. उसी प्रकार से इसकी (सुशांत सिंह राजपूत) दोबारा जांच हो.

सुशांत के परिवार को अब न्याय जरूर मिलेगा- राम कदम

राम कदम ने आगे कहा, "महाराष्ट्र सरकार ने एक कदम आगे जाकर तय किया है कि जो एसआईटी दिशा सालियान मामले की जांच कर रही है, वो नए सिरे से इसकी जांच करेगी. आज मैंने विधानसभा में इस विषय को रखा. अब तो कम से कम सुशांत सिंह राजपूत के परिवार को और उसके चाहने वालों को न्याय जरूर मिलेगा."

14 जून 2020 को मृत पाए गए थे सुशांत

14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने कमरे में मृत पाए गए थे. बिहार से ताल्लुक रखने वाले सुशांत ने कम समय में अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी. इस घटना के उनके प्रशंसकों को झकझोर कर रख दिया था. इस मामले में महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक खूब सियासी बयानबाजी भी देखने को मिली.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!
मुंबई में गरबा खेलते समय 19 साल के युवक की मौत, आया कार्डियक अरेस्ट!

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget