एक्सप्लोरर

Maharashtra: '750 किसानों की आत्महत्या, मंत्री सदन में रमी खेल रहे', फडणवीस सरकार पर भड़कीं सुप्रिया सुले

Maharashtra News: कृषि मंत्री की हरकत पर बिफरीं सुप्रिया सुले, बोलीं- रमी खेलना नहीं, किसानों की चिंता करना मंत्री की जिम्मेदारी है. उप मुख्यमंत्री शिंदे से तत्काल कार्रवाई की मांग.

महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान प्रदेश की राजनीति उस वक्त गर्मा गई जब एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने कृषि मंत्री माणिक राव कोकाटे पर गंभीर आरोप लगाए.

उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य में पिछले तीन महीनों में 750 किसानों ने आत्महत्या कर ली, वहीं दूसरी तरफ विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कृषि मंत्री सदन में बैठकर रमी जैसे खेल खेलते नजर आए. सुले ने इस घटना को शर्मनाक बताया और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की कि ऐसे मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाए.

सुले ने कहा, “अगर मंत्री खुद इस्तीफा नहीं देते तो मुख्यमंत्री को उन्हें हटाना चाहिए. यह सिर्फ सदन का अपमान नहीं है, बल्कि उन किसानों के साथ अन्याय है जिन्होंने निराशा में अपनी जान गंवा दी.”

अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि "मैं रम्मी नहीं खेल रहा था, मैं यूट्यूब खोल रहा था. तभी विज्ञापन आ गया था."

प्रधानमंत्री को भी घेरा

सुप्रिया सुले ने देश की सुरक्षा स्थिति को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि आतंकी आखिर हैं कहां? उनकी संख्या कितनी थी? पीड़ित परिवार जवाब मांग रहे हैं, देश जवाब मांग रहा है.” उन्होंने कहा कि केवल बयानबाजी से जनता का भरोसा नहीं जीता जा सकता, अब सच्चाई सामने आनी चाहिए.

उद्धव-फडणवीस बैठक पर दिया जवाब

देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के बीच हुई बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर सुले ने कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. वे दोनों हमारे राज्य के वरिष्ठ नेता हैं. लेकिन यह सवाल केवल हमसे नहीं, एनडीए से भी पूछा जाना चाहिए.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया विदेश यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि उन्होंने पार्टी की ओर से बैठक में अपनी बात रख दी है. अब देखना है कि उस पर सरकार क्या फैसला लेती है.

सुप्रिया सुले के बयानों से साफ है कि विपक्ष विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को चौतरफा घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है. किसानों की आत्महत्या, मंत्रियों का गैर-जिम्मेदार रवैया और सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर विपक्ष आक्रामक तेवर अपना रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लातूर-औसा रोड पर भीषण सड़क हादसा, क्रेटा कार ने क्रूजर को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 17 जख्मी
लातूर-औसा रोड पर भीषण सड़क हादसा, क्रेटा कार ने क्रूजर को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 17 जख्मी
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
Maharashtra: लिफ्ट में थूकने को लेकर बड़ा बवाल! पति-पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला... सीसीटीवी में खुला राज
लिफ्ट में थूकने को लेकर बड़ा बवाल! पति-पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला... सीसीटीवी में खुला राज
Maharashtra: विदेश में नौकरी, करोड़ों का भविष्य... फिर ऐसा क्या हुआ कि IT इंजीनियर ने उठाया खौफनाक कदम?
विदेश में नौकरी, करोड़ों का भविष्य... फिर ऐसा क्या हुआ कि IT इंजीनियर ने उठाया खौफनाक कदम?

वीडियोज

Sansani: सपना का फैमिली संग्राम !| Crime News | Sapna Chaudhary
US-Iran Deal | Seedha Sawal: US की गुंडागर्दी...भारत की चुप्पी पर छिड़ी तगड़ी बहस! | Donald Trump
Bengal TMC Crisis | Mamata Banerjee: TMC के 20 बाग़ियों का NDA मिलन! | Sudip | Sayoni Ghosh
Morena Rail Accident: दूसरे ट्रैक पर खड़े यात्रियों को ट्रेन ने कुचला, वीडियो सामने आया | Accident
PoK Violence: जन्नत क्यों हुई लहूलुहान,जवाब दो पाकिस्तान! | POK Protest | Pakistan | Asim Munir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IND-W vs PAK-W T20: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल
पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल
एयर इंडिया क्रैशः ‘रनवे पर ही निकल आई थी इमरजेंसी पावर डिवाइस’- जांच पर उठे नए सवाल; FIP ने मांगा जवाब
एयर इंडिया क्रैशः ‘रनवे पर ही निकल आई थी इमरजेंसी पावर डिवाइस’- जांच पर उठे नए सवाल; FIP ने मांगा जवाब
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
Sunday BO: 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, 'पेद्दी' का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन
'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, 'पेद्दी' का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
ममता बनर्जी-TMC से नहीं, वोटर्स से धोखा... विधायक कुणाल घोष का बागियों पर बड़ा हमला
ममता बनर्जी-TMC से नहीं, वोटर्स से धोखा... विधायक कुणाल घोष का बागियों पर बड़ा हमला
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना..ईरान से वीडियो जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना.., ईरान से Video जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, रहमानुल्लाह गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
Embed widget