एक्सप्लोरर

Maharashtra: सुप्रिया सुले ने फिर दोहराया- 'NCP में कोई फूट नहीं', अजित पवार का नाम लिए बिना दिया बड़ा बयान

Maharashtra News: सुप्रिया सुले ने कहा कि नौ विधायकों और दो सांसदों ने अलग रास्ता अपनाया है. इसके लिए हमने लोकसभा स्पीकर और विधानसभा स्पीकर को अयोग्यता के लिए नोटिस दिया है.

Maharashtra Politics: अजित पवार को लेकर सुप्रिया सुले और शरद पवार के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति दिलचस्प हो गई है. पहले सुप्रिया सुले ने अजित पवार को एनसीपी का नेता बताया. शरद पवार ने सुप्रिया सुले के बयान का समर्थन किया. कुछ देर बार शरद पवार ने अपने बयान पर सफाई दे दी और कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा. अब फिर सुप्रिया सुले का बयान सामने आया है.

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "मैं फिर दोहराती हूं कि एनसीपी में कोई फूट नहीं है. पार्टी की स्थापना के बाद से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार हैं और हमारे वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल हैं. हमारे 9 विधायकों और 2 सांसदों ने अलग रास्ता अपनाया है जिसके लिए हमने पहले ही लोकसभा अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष को अयोग्यता के लिए नोटिस दे दिया है, जवाब का इंतजार है."

Mumbai: इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले MVA के पदाधिकारियों ने की मीटिंग, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

अपने गृहनगर बारामती में सुबह-सुबह पत्रकारों से बातचीत में शरद पवार ने कहा था कि कुछ नेताओं ने ‘‘अलग राजनीतिक रुख’’ अपनाकर एनसीपी छोड़ दिया है, लेकिन इसे पार्टी में फूट नहीं कहा जा सकता. अजित पवार और एनसीपी के आठ अन्य विधायक दो जुलाई को राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार में शामिल हो गए थे. इसके कारण शरद पवार द्वारा गठित राजनीतिक दल में विभाजन हो गया.

‘‘एनसीपी में कोई फूट नहीं होने और अजित पवार के पार्टी के नेता होने’’ संबंधी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष व अपनी पुत्री सुप्रिया सुले के बयान के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा, ‘‘हां, इसमें कोई संशय नहीं है.’’ बारामती में दिए गए एनसीपी प्रमुख के इस बयान से हलचल मचने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कुछ ही घंटों बाद सतारा जिले में यह स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है. शरद पवार ने कहा, ‘‘मैं नहीं कह रहा हूं कि वह हमारे नेता हैं. सुप्रिया (सुले) के लिए ऐसा कहना सही है. वह (सुले) उनकी (अजित पवार) छोटी बहन है. इससे कोई राजनीतिक मायने निकलने कर जरूरत नहीं है.’’ यह पूछने पर कि क्या वह सुले के विचारों से सहमति रखते हैं, शरद पवार ने कहा, ‘‘मैं? आप गलत हैं. जिन्होंने अलग रुख अपना लिया है वे हमारे नेता नहीं हो सकते हैं.’’ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मालवणी: मातम में बदला दही हांडी का जश्न, खंभा गिरने से 7 साल के रुद्र की मौत
मालवणी: मातम में बदला दही हांडी का जश्न, खंभा गिरने से 7 साल के रुद्र की मौत
पुणे: केतन हत्याकांड में नया मोड़, सिया-चेतन का तीसरा साथी गिरफ्तार
पुणे: केतन हत्याकांड में नया मोड़, सिया-चेतन का तीसरा साथी गिरफ्तार
भर्ती परीक्षाओं पर कमेटी, पेपर से रिजल्ट तक समीक्षा, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
भर्ती परीक्षाओं पर कमेटी, पेपर से रिजल्ट तक समीक्षा, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
मुंबई में दही हांडी की धूम, सड़कों पर उतरे हजारों गोविंदा; पुलिस अलर्ट
मुंबई में दही हांडी की धूम, सड़कों पर उतरे हजारों गोविंदा; पुलिस अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
Exclusive: PM मोदी के किन कामों के कायल हैं अभिषेक मनु सिंघवी? खुद बताया
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
UP के पूर्व डिप्टी CM को उपराज्यपाल की कमान, जानें दिनेश शर्मा का सियासी सफर!
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
'बहुत सी बातें आसमान में कही गई...', सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी?
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कांग्रेस ने सचिन पायलट को दी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र पर फैसला
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
कैमरा लवर्स के लिए बेस्ट! 200MP वाले 6 नए स्मार्टफोन, जानें पूरी लिस्ट
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
मखाने की खेती पर कितनी सब्सिडी देती है सरकार? जान लें फायदे की बात
Embed widget