एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर बढ़ाई गई सुरक्षा, प्राइवेट गार्ड रखेंगे नजर, जानें क्या है वजह

Maharashtra Politics: शिवसेना-यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे के आधिकारिक बंगले मातोश्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है. यहां पर अब निजी सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे.

Uddhav Thackeray News: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. उनकी सुरक्षा में निजी सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है. उद्धव ठाकरे की निजी सुरक्षा मुंबई पुलिस के पास रहेगी. 

जानकारी के मुताबिक़ एक बड़े औद्योगिक समूह की ओर से उद्धव ठाकरे और परिवार को निजी सुरक्षा मुहैया कराई गई है. निजी सुरक्षा के लिए आठ सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे. उद्धव ठाकरे को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई लेकिन पिछले साल मातोश्री पर पुलिस कम होने के बाद अब वहां पर निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात होने जा रहे हैं. सोमवार से सुरक्षा की समीक्षा कर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी के साथ मुआयना किया जा रहा था. अब रेगुलर सुरक्षाकर्मी रहेंगे.

उद्धव के काफिले से हटाए गए वाहन तो आदित्य ने उठाया था सवाल

बता दें कि पिछले साल शिवसेना-यूबीटी के चीफ उद्धव ठाकरे के घर के पास हमले की साजिश रचे जाने संबंध फोन कॉल आया था जिसके बाद मातोश्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. यह कॉल पुलिस नियंत्रण कक्ष में आई थी. 2023 में उद्धव ठाकरे की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा घटाने की जानकारी सामने आई थी जिसपर आदित्य ठाकरे ने केंद्र पर हमला किया था. हालांकि पुलिस की ओऱ से बयान जारी कर कहा गया था कि सुरक्षा नहीं घटाई गई बल्कि जो काफिले में अतिरिक्त वाहन हैं उन्हें हटा दिया गया है. उद्धव ठाकरे के सीएम पद से हटने के बाद प्रोटोकॉल के वाहन हटाए गए थे. 

उद्धव के परिवार को मिली हुई है ऐसी सुरक्षा

उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को वाई प्लस स्कॉट और आदित्य को भी वाई प्लस स्कॉट कैटिगरी की सुरक्षा मिली हुई है जबकि तेजस ठाकरे को भी वाई प्लस स्कॉट श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में भी रोहिंग्या-बांग्लादेशी पर सियासत, BJP नेता ने निकाय चुनाव से पहले की ये मांग

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
राहुल गांधी के धरने पर संजय राउत बोले- आज का बाहुबली!
राहुल गांधी के धरने पर संजय राउत बोले- आज का बाहुबली!
महाराष्ट्र: बकरों की कुर्बानी पर रोक, सड़क पर आवारा पशुओं को खाना खिलाने पर भी पाबंदी
महाराष्ट्र: बकरों की कुर्बानी पर रोक, सड़क पर आवारा पशुओं को खाना खिलाने पर भी पाबंदी
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget