एक्सप्लोरर

Maharashtra: '...देश जल जाएगा', संजय राउत ने मल्हार सर्टिफिकेट और BJP नेताओं के विवादित बयान पर कह दी बड़ी बात

Maharashtra Politics: शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि ये लोग हिंदू-मुसलमान का विभाजन करके देश का विभाजन करना चाहते हैं. एक यूपी की बीजेपी की विधायक है, जो कहती है कि मुसलमानों का अलग इलाज हो.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर से निकलने वाली तेज आवाज के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यह हाईकोर्ट का आदेश है. इसलिए अगर सरकार उस आदेश का पालन करती है, तो यह अच्छी बात है.

इसके अलावा 'मल्हार सर्टिफिकेट' को लेकर उन्होंने कहा कि इस समाज के एक बड़े नेता ने इसका विरोध किया है. ये लोग हिंदू-मुसलमान का विभाजन करके इस देश का विभाजन करना चाहते हैं. एक उत्तर प्रदेश की बीजेपी की विधायक है, जो कहती है कि मुसलमानों का अलग इलाज हो.

ये लोग देश में दंगे भड़काना चाहते हैं- संजय राउत

उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि तीन तलाक हाटने से मुस्लिम महिलाओं को राहत होती और दूसरी तरफ इनकी पार्टी के लोग इस तरह से बयानबाजी कर रहे हैं. ये लोग देश में दंगे भड़काना चाहते हैं और देश को फिर से तोड़ना चाहते हैं. ये लोग तो भाग जाएंगे पर देश जल जाएगा.

मंत्री नितेश राणे ने हिंदुओं से की है ये अपील

बता दें कि महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने हिंदू समुदाय के सदस्यों द्वारा विशेष रूप से संचालित ‘झटका’ मटन की दुकानों को प्रमाणित किए जाने के मकसद से ‘मल्हार प्रमाणन’ शुरू करने की घोषणा की है. मंत्री ने सोमवार को कहा कि ये दुकानें 100 प्रतिशत हिंदुओं द्वारा संचालित होंगी और उन्होंने लोगों से ऐसी प्रमाणित दुकानों से मांस खरीदने की अपील की. ‘झटका’ मांस एक ही वार से मारे गए पशुओं का मांस होता है.

राणे ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज हमने महाराष्ट्र में हिंदू समुदाय के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया है. इस अवसर पर मल्हार प्रमाणन ‘डॉट कॉम’ की शुरूआत की गई है.’’ उन्होंने कहा कि ‘मल्हार प्रमाणन’ के माध्यम से हिंदू समुदाय को ‘अपने लिए मटन की वैध दुकानों तक पहुंच’ प्राप्त होगी, इन दुकानों का 100 प्रतिशत प्रबंधन हिंदुओं द्वारा किया जाएगा.

मंत्री ने कहा, ‘‘मटन (बकरे के मांस) में कहीं भी कोई मिलावट नहीं पाई जाएगी.’’ उन्होंने लोगों से मल्हार प्रमाणन वाली दुकानों से ही मटन खरीदने की अपील की और कहा कि उन दुकानों से मटन न खरीदें जिनके पास यह प्रमाणीकरण नहीं है. मंत्री ने कहा, ‘‘इन प्रयासों से निश्चित रूप से हिंदू समुदाय के युवा आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे.’’ 

ये भी पढ़ें- Aurangzeb Row: जांच अधिकारी के सामने आज पेश नहीं होंगे अबू आजमी, 2 दिन का मांगा समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget