एक्सप्लोरर

लोकसभा में मिली सफलता, फिर कैसे हारे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव? उद्धव गुट ने किया ये बड़ा दावा

Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे का कहना सही है. टिकट बंटवारे को लेकर बहुत चर्चा होती रही और इसमें बहुत देर हुई.

शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे में देरी की वजह से इलेक्शन हार गए. अरविंद सावंत ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे का कहना बिल्कुल सही है. आखिरी वक्त तक हम सीट बंटवारे को लेकर ही लटकते रहे और जिसे टिकट मिली उसे प्रचार का भी बहुत कम समय मिला.

शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ''उद्धव ठाकरे जी का कहना सही है. टिकट बंटवारे में बहुत देर हुई.  लोकसभा के चुनाव में हमें इतनी अच्छी सफलता मिली तो उससे हर किसी को लगने लगा कि विधानसभा चुनाव में हमें ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए.''

'सीट बंटवारे को लेकर बहुत चर्चा होती रही'

उन्होंने आगे कहा, ''विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बहुत चर्चा होती रही, निर्णय नहीं हो पाया. आखिरी तक हम उसमें ही लटकते रहे. जिसे टिकट मिली उसे प्रचार के लिए समय बहुत कम मिला. अंतिम वक्त में अपने को मिल रहा है कि नहीं, मालूम नहीं, तो उद्धव ठाकरे ने बिल्कुल सही कहा है.'' 
  
उद्धव ठाकरे ने क्या कहा?

शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अगर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तरह सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन में देरी जैसी गलतियां फिर से की गईं तो MVA का क्या औचित्य रह जाएगा. पूर्व सीएम ठाकरे ने कहा, "विधानसभा चुनाव के दौरान एमवीए के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत आखिरी क्षण तक चली. इसकी वजह से जनता के बीच गलत संदेश गया."

उन्होंने ये भी कहा, ''2024 के लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के बेहतर प्रदर्शन के बाद का उत्साह विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टियों के खुद के जीतने पर केंद्रित व्यक्तिगत अहंकार में बदल गया, जो उनकी हार की वजह बनी.'' मुखपत्र 'सामना' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को लेकर अफसोस जताया कि उनकी पार्टी को लोकसभा चुनाव के दौरान गठबंधन सहयोगियों को वो सीट देनी पड़ीं, जिस पर उसने जीत हासिल की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget