एक्सप्लोरर

Maharashtra: सुप्रिया सुले को मिली नई जिम्मेदारी तो शिवसेना ने दे डाली ये सलाह, जानें- क्या कहा?

Maharashtra News: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले को कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति किया है. सुप्रिया सुले को हरियाणा, पंजाब के साथ महाराष्ट्र का भी प्रभार दिया गया है.

Maharashtra Politics: एनसीपी के 25वें स्थापना दिवस पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शनिवार (10 जून) को प्रफुल्ल पटेल और सुप्रिया सुले की कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की. सुप्रिया सुले को हरियाणा, पंजाब के साथ  ही महाराष्ट्र का भी प्रभार दिया गया है. सुप्रिया सुले को इन तीनों राज्यों में पार्टी के सामने आ रहे मुद्दों को सुलझाना होगा. आने वाले चुनावों में महाराष्ट्र को लेकर उनकी रणनीति क्या रहेगी इस पर भी सबकी नजरें होंगी. इसी बीच एनसीपी की सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) ने सुप्रिया सुले को अपने मुखपत्र सामना के जरिए सलाह भी दी है. 

'सुप्रिया सुले को कसौटी पर खरा उतरना होगा'
शिवसेना ने मुखपत्र के संपादकीय में लिखा कि सुप्रिया सुले को कसौटी पर खरा उतरना होगा. शरद पवार को जो साधना था वो उन्होंने साध लिया है. अब महाराष्ट्र में एनसीपी का भार जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले और अजित पवार की तिकड़ी पर होगा. शिवसेना ने सामना में लिखा कि शरद पवार ने रोटी पलटी नहीं है, बल्कि अब कहीं चूल्हे पर चढ़ा दी है. रोटी कच्ची न रहे इसलिए उसे पलटना ही पड़ता है. अगर पिछली रोटी जलने से नई रोटी बेली गई है तो इंतजार करना होगा.

सुप्रिया सुले को मिलीं कई अहम जिम्मेदारियां
एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा सुप्रिया सुले एनसीपी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की अध्यक्ष और हरियाणा, पंजाब के साथ  पार्टी की महिला, युवा और छात्र इकाई का भी प्रभार दिया गया है. केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण विभिन्न चुनावों में उम्मीदवारों पर निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

सुले के सामने सबसे बड़ी चुनौती
महाराष्ट्र में अगले साल लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में सुप्रिया सुले के सामने एमवीए के सहयोगियों में सीटों के बंटवारे जैसे महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे. इस दौरान आने वाली चुनौतियों से भी गुजरना होगा. उनकी कोशिश होगी कि पिछले चुनाव से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन आने वाले चुनावों में एनसीपी की हो. वहीं अजित पवार के साथ उनका तालमेल कैसा रहेगा ये भी देखना दिलचस्प होगा.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: अपने जन्मदिन से पहले राज ठाकरे की कार्यकर्ताओं से खास अपील- 'गिफ्ट की जगह मेरे लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
उपचुनाव रिजल्ट: उद्धव गुट का बड़ा बयान, 'जीवनभर एक...'
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
'मराठी PM बने तो खुशी होगी', कांग्रेस नेता के बयान की चर्चा
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget