एक्सप्लोरर

शिंदे गुट के नेता दीपक केसरकर के बयान ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन? ऐसा क्या कह दिया

Maharashtra News: एकनाथ शिंदे गुट के नेता दीपक केसरकर ने कहा कि महाराष्ट्र में हमारे नेता यह भी साबित कर दिया कि असल में शिवसेना कौन है. उन्होंने विपक्ष के नेताओं को लेकर बड़ी बात कही है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार के गठन को लेकर प्रक्रिया जारी है. इस बीच शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने विपक्ष की टेंशन बढ़ानी वाली बात कही है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि विपक्ष में जो लोग चुनकर आए हैं, उनमें से कुछ हमारे साथ आना चाहते हैं. हमारे नेता ने यह भी साबित कर दिया कि वास्तव में शिवसेना कौन है. उन्होंने ये भी कहा कि एकनाथ शिंदे का सम्मान किया जाना चाहिए. 

दीपक केसरकर ने आगे कहा, ''एक गलत संदेश जा रहा था कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की वजह से सरकार बनाने में देरी हो रही है. शिंदे की वजह से कोई देरी नहीं है. हमने अपनी कुछ अपेक्षाएं बस रखी थी. शिंदे जी को डिप्टी सीएम बनना है या नहीं, इस पर आगे चर्चा करेंगे. वो उनका फैसला होगा. दिल्ली को तय करने दीजिए कि उसे अपनी गरिमा कैसे बनाए रखनी है, हम नहीं तय करेंगे.''

हार के बाद विपक्ष का मानसिक संतुलन बिगड़ा- राजू वाघमारे

इसके साथ ही महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम पर शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने कहा, "विपक्ष की करारी हार के बाद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, इसीलिए वे कुछ भी बोल रहे हैं. अगर वे (विपक्ष) उनके (एकनाथ शिंदे के) स्वास्थ्य पर भी राजनीति करना चाहते हैं, तो उन्हें शर्म आनी चाहिए.''

मुख्यमंत्री को लेकर गेंद हमारे पाले में नहीं- राजू वाघमारे

एकनाथ शिंदे की नाराजगी की अटकलों पर उन्होंने आगे कहा, ''एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट कर दिया है कि शिवसेना बाधा नहीं है, वे (केंद्रीय नेतृत्व) जो भी फैसला लेंगे, हम उसे स्वीकार करेंगे. मुख्यमंत्री को लेकर गेंद हमारे पाले में नहीं है, गेंद बीजेपी के पाले में है. महायुति के नेता, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो भी फैसला लेंगे, हम उसे स्वीकार करेंगे. इसमें नाराजगी की कोई बात नहीं है."

महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शपथग्रहण

बता दें कि महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह होगा. बीजेपी नेता विजय रुपानी मंगलवार (3 दिसंबर) की शाम मुंबई पहुंच रहे हैं. निर्मला सीतारमण 4 दिसंबर को सुबह मुंबई पहुंचेंगी. दोनों को पार्टी ने पर्यवेक्षक बनाया है.  4 दिसम्बर को विधान सभा की विधि मंडल में बीजेपी विधायक दल की मीटिंग होगी, जिसके बाद पार्टी के विधायक दल के नेता पर फैसला लिया जाएगा. महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को 288 में से 230 सीटों पर जीत मिली है.

ये भी पढ़ें:

'वो चैप्टर अब बंद हो गया है', एकनाथ शिंदे का जिक्र कर सुनील तटकरे ऐसा क्यों बोल गए?

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget