एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद शरद पवार ने पीएम मोदी को किया फोन, क्या हुई बातचीत?

Sharad Pawar Talks with PM Modi: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सेना की सफल एयर स्ट्राइक के बाद शरद पवार ने पीएम मोदी को फोन किया.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी को फोन किया. इसके साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की. भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन को लेकर बधाई दी. अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी.

सरकार को समर्थन की बात दोहराई- शरद पवार

शरद पवार ने कहा, "प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मंत्री से मेरी बात हुई. भारतीय सशस्त्र बलों के प्रयासों और उनके द्वारा की गई कार्रवाई की मैंने सराहना की. हमने इस चुनौतीपूर्ण समय में सरकार को अपना समर्थन दोहराया है."

ऑपरेशन पर पीएम मोदी बनाए हुए थे नजर

गौरतलब है कि बुधवार (7 मई) तड़के भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों एयर स्ट्राइक कर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया. इस एयर स्ट्राइक में आतंकियों के नौ ठिकानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया. जब ये ऑपरेशन चल रहा था, पीएम मोदी खुद इसकी एक-एक डिटेल पर नजर बनाए हुए थे. सूत्रों की मानें तो इस एयर स्ट्राइक में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है.

सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

ऑपरेशन के सफल होने के बाद सरकार की तरफ से सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया गया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन की जानकारी दी. कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "रात 1 बजकर पांच मिनट से डेढ़ बचे के बीच भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लॉन्च किया गया."

इसके आगे उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में के पीड़ितों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया था. इस ऑपरेशन में 9 टेरेसिस्ट कैंप को टारगेट किया गया और पूरी तरह से बर्बाद किया गया. उन्होंने बताया कि इन लक्ष्यों का चयन विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर हुआ. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget