एक्सप्लोरर

Sharad Pawar News: शरद पवार ने इस्तीफे पर कहा- मुझे कार्यकर्ताओं के विरोध का करना पड़ता सामना, इस बात का जताया दुख

Sharad Pawar ने एक कार्यक्रम में यह कहकर सबको चौंका दिया था कि वह NCP अध्यक्ष पद छोड़ रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन से संन्यास नहीं ले रहे.

Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद शरद पवार ने लोगों से मुलाकात की. मुलाकात के सिलसिले में शरद पवार ने NCP के कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलग-अलग समूहों से भी मुलाकात की. इस दौरान पवार ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने बिना किसी से चर्चा किए ही इस्तीफे का एलान क्यों कर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने इस बात का दुःख भी जताया कि वह अपने फैसले पर कार्यकर्ताओं को विश्वास में नहीं ले सके.

इस्तीफे पर कार्यकर्ताओं और अन्य नेताओं से कोई सलाह-मशविरा न करने के मुद्दे पर शरद पवार ने कहा कि अगर वह ऐसा करते तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ता. उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं के समूह से कहा कि उन्हें इस बात का खेद है कि वह अपने फैसले पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के भरोसे में नहीं ले पाए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि छः मई को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में जो भी फैसले होंगे, उन्हें मंजूर होगा.

BJP के साथ NCP समझौता करेगी या नहीं? शरद पवार ने 2019 में पीएम मोदी को दिया था ये जवाब

उत्तराधिकारी को चुने जाने पर कोई चर्चा नहीं- प्रफुल्ल
पवार  ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में यह कहकर सबको चौंका दिया था कि वह NCP अध्यक्ष पद छोड़ रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन से संन्यास नहीं ले रहे. उधर, NCP के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार को कहा कि जब तक शरद पवार पद से हटने के अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करते, तब तक वह पार्टी प्रमुख बने रहेंगे और उनके उत्तराधिकारी को चुने जाने पर कोई चर्चा नहीं होगी.

NCP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पटेल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की फैसला वापस लेने की अपील के बावजूद पवार अभी नहीं माने हैं.

पटेल ने कहा, “पवार ने कल कहा था कि पीढ़ीगत बदलाव होना चाहिए. शायद वह चाहते थे कि नई पीढ़ी आगे बढ़े. हममें से कोई भी इसके बारे में पहले से नहीं जानता था. उन्होंने कुछ समय मांगा है और हमें उन्हें वह देना चाहिए.”

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
पालघर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, 6 पर केस, एक आरोपी गिरफ्तार
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप
20 साल में 25 ट्रांसफर, कौन हैं IAS तुकाराम मुंढे, जिनके काम से महाराष्ट्र में मचा हड़कंप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget