एक्सप्लोरर

'हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक...', महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शरद पवार का बड़ा बयान

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं. शरद पवार भी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. उन्होंने चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुटी हैं. राज्य में सियासी दांव पेंच के साथ ही जनसंपर्क अभियान तेजी से जारी है. इस बीच एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक अगले दो महीनों में महाराष्ट्र में सरकार नहीं बदल जाती.

महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अभी 288 सदस्यीय विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा नहीं की गई है. चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे करती नजर आ रही है. महाराष्ट्र में विपक्षी दल लगातार महायुति सरकार पर हमलावर है.

गेटवे ऑफ इंडिया पर किया था प्रदर्शन

एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार रविवार (1 सितंबर) को छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के खिलाफ MVA नेताओं के प्रदर्शन में भी शामिल हुए महाविकास आघाडी के नेताओं ने सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना को लेकर दक्षिण मुंबई में हुतात्मा चौक से ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ तक मार्च निकाला.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शरद पवार ने विरोध मार्च के तहत कुछ दूरी तक पैदल यात्रा की. उन्होंने विरोध मार्च के दौरान कहा, ''सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का गिरना भ्रष्टाचार का एक उदाहरण है. यह सभी शिवाजी प्रेमियों का अपमान है.''

सुरक्षा लेने से किया था इनकार

इससे पहले 30 अगस्त को पवार उस समय चर्चा में रहे, जब उन्होंने जेड-प्लस सिक्योरिटी दिए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की ओर से सुझाए गए कुछ उपायों को मानने से इनकार कर दिया. केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की गई सुरक्षा समीक्षा के बाद पवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की जेड-प्लस सुरक्षा दी गई थी.

हालांकि, माना जा रहा है कि पवार ने यह कहा है कि उन्हें यह नहीं बताया गया कि उनकी सुरक्षा क्यों बढ़ाई जा रही है? पता चला है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी में अपने घर के अंदर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने, राजधानी में आने-जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली गाड़ी को बदलने और उनके वाहन के अंदर दो सुरक्षाकर्मियों को तैनात करने के प्रस्तावों को ठकुरा दिया.

ये भी पढ़ें:

MVA के मार्च से महाराष्ट्र में चढ़ा सियासी पारा, अब अजित पवार गुट प्रदर्शन स्थल पर छिड़केगा गोमूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget