एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में एक और सीट पर शरद पवार ने की उम्मीदवार की घोषणा, MVA में नहीं हुआ है सीटों का बंटवारा

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शरद पवार खुद तीन उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुके हैं. उन्होंने ये एलान ऐसे समय में किए हैं जब एमवीए में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शतदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान पवार अब तक तीन सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा कर चुके हैं. आज (शुक्रवार, 19 जुलाई) ही शरद पवार ने  अहमदनगर जिले के अकोले निर्वाचन क्षेत्र से अमित भांगरे के नाम की घोषणा की और उन्हें लोगों से समर्थन देने की अपील की. 

शरद पवार ने इस दौरान अजित पवार गुट के विधायक किरण लहामटे से नहीं लड़ने की अपील की. भांगरे के नाम के एलान से साफ है कि यहां इस सीट पर किरण लहामटे से उनका मुकाबला होगा. 

क्या बोले शरद पवार?

एनसीपी के संस्थापक पवार ने किसानों की बैठक में कहा, ''अमित भांगरे और उनके साथियों को मौका दीजिए. आपके सहयोग के बिना अकोले में कोई बदलाव नहीं आएगा. पांच साल पहले, मैंने एक डॉक्टर (विधायक किरण लहामटे) को मौका दिया था. मैंने सोचा कि एक साधारण व्यक्ति हैं, वो शब्दों की कद्र करेंगे...उन्होंने भाषण दिया था कि चाहे कुछ भी हो जाए वे पवार साहब का साथ नहीं छोड़ेंगे, लेकिन मुंबई जाने के बाद वह पलट गए. जिसे यह नहीं पता कि उसे कहां बैठना है, उसे विधानसभा चुनाव में बैठाने का समय आ गया है. युवाओं की ताकत के बिना अकोले और महाराष्ट्र की राजनीति नहीं बदलेगी.''

इससे पहले शरद पवार ने तासगांव निर्वाचन क्षेत्र से दिवंगत नेता आरआर पाटिल के बेटे रोहित पाटिल के नाम की घोषणा की थी. वो सांगली जिले के तासगांव से रोहित पाटिल के नाम की घोषणा कर चुके हैं. इसके साथ ही करमाला में एक कार्यक्रम में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने करमाला विधानसभा क्षेत्र से नारायण पाटिल के नाम की घोषणा की थी.

एमवीए में सीटों पर होनी है बात

बता दें कि शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी), महाराष्ट्र में कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल है. तीनों दलों के बीच विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर अभी बैठकें नहीं हुई है. इस बीच शरद पवार अपनी पारंपरिक सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं.

BJP 150, अजित पवार की NCP 80 और शिंदे गुट...288 सीटों पर महायुति में किसकी कितनी डिमांड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: स्कूल यूनिफॉर्म खरीद में भ्रष्टाचार, संजय राउत ने उठाए ई-टेंडरिंग पर सवाल, CM को लिखा पत्र
पुणे: स्कूल यूनिफॉर्म खरीद में भ्रष्टाचार, संजय राउत ने उठाए ई-टेंडरिंग पर सवाल, CM को लिखा पत्र
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget