एक्सप्लोरर

Maharashtra: शरद पवार-उद्धव ठाकरे के बीच बैठक में क्या चर्चा हुई? संजय राउत ने किया खुलासा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन के घटक दलों शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी की अहम बैठक हुई जिनमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

Maharashtra News: शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने बुधवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) की मंगलवार को हुई बैठक में मराठा आरक्षण (Marastha Reservation) की तेज हुई मांग की वजह से पैदा हुई राजनीतिक स्थिति और आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई.

राउत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ठाकरे और पवार की बैठक एनसीपी (शरद पवार गुट) अध्यक्ष के आवास ‘सिल्वर ओक’ पर हुई और यह करीब डेढ़ घंटे तक चली. उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता बैठक में शामिल नहीं थे क्योंकि वे पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं. उद्धव जी और पवार साहेब ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों के बाद महाराष्ट्र में उत्पन्न राजनीतिक स्थिति और विपक्ष द्वारा इस पर अपनाए जाने वाले रुख को लेकर चर्चा की.''

चुनावी रणनीति और सीट बंटवारे पर चर्चा
शिवसेना (यूबीटी) सांसद ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा के भी चुनाव होते हैं तो उस समय विपक्ष की क्या रणनीति होनी चाहिए और सीट बंटवारे के फार्मूले पर भी चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि अंतिम बैठक दिल्ली में होगी. राउत ने कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) के घटकों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कोई असहमति नहीं है और सब कुछ सुचारु रूप से तय हो जाएगा.

एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार नीत एनसीपी और कांग्रेस शामिल हैं. तीनों पार्टियां (जब शिवसेना और एनसीपी का विभाजन नहीं हुआ था) नवंबर 2019 में महाराष्ट्र की सत्ता में आई लेकिन एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में जून 2022 में बगावत होने के बाद उद्धव ठाकरे नीत सरकार का पतन हो गया. शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 39 विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बना ली और एकनाथ शिंदे सीएम बने. एनसीपी नेता अजित पवार और आठ विधायक भी इस साल जुलाई में शिंदे सरकार में शामिल हो गए.

ये भी पढ़ें-  Maharashtra Politics: विधायक अयोग्यता मामले में अब NCP के 2 गुट आमने-सामने, अजित पवार गुट को मिला इतना समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget