एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के नए सीएम को लेकर शाइना NC का बड़ा दावा, 'जिस तरह से एकनाथ शिंदे ने...'

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र में महायुति की जीत के बाद एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं. शाइना NC ने उन्हें 'टीम के कप्तान' बताते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में महायुति को बड़ी जीत मिली है.

Shaina NC on Mahayuti CM: महाराष्ट्र में महायुति की बंपर जीत का फैसला एक हफ्ते पहले आ गया था, लेकिन अब तक गठबंधन में नए मुख्यमंत्री का नाम सामने नहीं आ सका है. देवेंद्र फडणवीस का नाम चर्चा में है. हालांकि, एकनाथ शिंदे के समर्थक यही चाहते हैं कि वह फिर से सीएम की कुर्सी पर बैठें. इसपर शाइना एनसी की प्रतिक्रिया आई है. 

शाइना एनसी का कहना है, "एकनाथ शिंदे टीम के बेहतरीन कप्तान रहे हैं. उन्होंने जिस तरह से महायुति को बंपर जीत की दिशा दी है. उन्हें जमीनी स्तर पर, पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता, सबसे समर्थन मिला है. एकनाथ शिंदे की लाडकी बहन योजना के जरिए भी उन्हें जनता से खूब प्यार मिला है. ढाई साल में उन्होंने शानदार काम किया है."

'स्वाभाविक तौर पर शिंदे को होना चाहिए सीएम'- शाइना एनसी
शाइना एनसी ने कहा कि महायुति में शामिल तीनों पार्टियों (बीजेपी, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी) का स्ट्राइक रेट इतना शानदार रहा है कि हर पार्टी चाहेगी कि उसका नेता ही मुख्यमंत्री बने. हालांकि, हमें ऐसा लगता है कि जिस तरह से एकनाथ शिंदे ने जमीन पर काम किया है. उन पर कभी किसी तरह आरोप नहीं लगा. हमेशा आम आदमी के लिए काम किया और एक टीम लीडर की तरह महायुति को जीत दिलाई. ऐसे में स्वाभाविक तौर पर उन्हें ही सीएम पद के इकलौता दावेदार होना चाहिए. 

वहीं, उन्होंने कहा, "...इतना ही नहीं, एकनाथ शिंदे ने यह कह कर अपनी गरिमा और दिखाई कि यह महायुति आलाकमान का फैसला होगा कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा. एकनाथ शिंदे के पास योग्यता और क्षमता है और हमारा मानना है कि हम आगे भी उनके नेतृत्व में काम करेंगे."

उद्धव ठाकरे के एमवीए छोड़ने की अटकलों पर शाइना एनसी
अंदरखाने यह बात चल रही है कि उद्धव ठाकरे पर उनके पार्टी नेताओं का दबाव बन रहा है कि वह महाविकास अघाड़ी छोड़ दें. इन अटकलों को लेकर जब शाइना एनसी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं कि एमवीए छोड़ कर कौन जा रहा है, बल्कि सवाल यह है कि एमवीए में अब बचा ही क्या है? महाराष्ट्र में गुड गवर्नेंस के चलते महायुति की सुनामी आई है, फॉल्स नरेटिव के जरिए नहीं. महायुति यहां टिकने और महाराष्ट्र की जनता के लिए काम करने आई है. अपने लालच के लिए जिन्होंने अपनी पार्टी की विचारधारा से भी खिलवाड़ कर लिया, जनता ने उन्हें करारा जवाब दे दिया है. 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में CM वॉर के बीच जारी हुआ पोस्टर, देवेंद्र फडणवीस के बंगले के बाहर लिखी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget