एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में सियासी हलचल, कांग्रेस नेताओं ने शरद पवार से की मुलाकात, आखिर क्या हुई बात?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं. अजित पवार की बगावत के बाद अब शरद पवार गुट लगातार बैठकें कर रहा है. इसी क्रम में आज कांग्रेस नेताओं संग पवार ने बैठक की.

Maharashtra News: महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) से मुलाकात की. बता दें कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) अगली बैठक मुंबई में होगी. प्रस्तावित बैठक अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है. यह जानकारी शरद पवार से मुलाकात करने वाले कांग्रेस के एक नेता ने दी. 

 शरद पवार के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक दक्षिण मुंबई के वाई बी चव्हाण सेंटर में आयोजित की गई थी. बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले, पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण और वरिष्ठ नेता नसीम खान मौजूद थे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से बैठक में राज्य इकाई के चीफ जयंत पाटिल, विधायक शशिकांत शिंदे और रोहित पवार मौजूद थे. रोहित पवार, शरद पवार के बड़े भाई के पोते हैं. यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब इस महीने की शुरुआत में अजित पवार और उनके समर्थकों के सरकार में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष को लेकर अब तक कोई दावा नहीं किया है.

इंडिया गठबंधन की बैठक में 100 नेता होंगे शामिल
बैठक के बाद नसीम खान ने बताया कि इंडिया गठबंधन की बैठक अगस्त के अंत या सितंबर के पहले सप्ताह में मुंबई में होगी. पटोले ने कहा कि लगभग 100 नेता इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे और शरद पवार ने शिवसेना (यूबीटी) के चीफ उद्धव ठाकरे से फोन पर इस बारे में बात की है. नाना पटोले ने कहा कि महा विकास अघाड़ी के सदस्य के रूप में हम मुंबई में बैठक को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

महा विकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग पर यह बोले पटोले
नाना पटोले ने कहा कि एमवीए मजबूत और एकजुट है और बारिश का मौसम खत्म होने के बाद यह एमवीए प्रदेश भर में रैलियां आयोजित करेगा. उन्होंने कहा कि एमवीए के तीन सहयोगियों शरद पवार की एनसीपी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की बैठक होगी. इसमें सीट-बंटवारे और उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप देने पर काम किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: विधान भवन में चाचा अजित पवार से मिले रोहित पवार, जानें- दोनों के बीच क्या हुई बातचीत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिनों में 195 छापे, 1.99 करोड़ का प्रतिबंधित माल जब्त, 192 अरेस्ट
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, 5 दिनों में 195 छापे, 1.99 करोड़ का प्रतिबंधित माल जब्त
वसई के स्कायवॉक पर हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी से इनकार के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
वसई के स्कायवॉक पर हाई वोल्टेज ड्रामा! शादी से इनकार के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
Pune News: पुणे में देर रात चल रही 'Project X' पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा! 156 लोग हिरासत में
पुणे में देर रात चल रही 'Project X' पार्टी पर पुलिस का बड़ा छापा! 156 लोग हिरासत में
Maharashtra: महाराष्ट्र में सड़क हादसा! स्कूटी-टेम्पो की टक्कर में दो सगी बहनों की मौत... भाई गंभीर घायल
महाराष्ट्र में सड़क हादसा! स्कूटी-टेम्पो की टक्कर में दो सगी बहनों की मौत... भाई गंभीर घायल

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget