एक्सप्लोरर

SBI Chairman Gets Death Threat: SBI चेयरमैन डी.के. खारा को जान से मारने की मिली धमकी, पुलिस ने शुरु की जांच

मुंबई में एसबीआई के चेयरमैन को जान से मारने की धमकी दी गई है. पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 506(2) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है.

SBI Chairman Gets Death Threat: मुंबई पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा को जान से मारने और नरीमन पॉइंट स्थित बैंक के हेडक्वार्टर को उड़ाने की धमकी देने के मामले की जांच शुरू कर दी है. पाकिस्तान से कॉल करने का दावा करते हुए व्यक्ति ने गुरुवार सुबह एसबीआई हेड ऑफिस बोर्ड नंबर पर फोन किया. उसने धमकी दी कि अगर बैंक ने एक सप्ताह के भीतर 10 लाख रुपये का कर्ज मंजूर नहीं किया तो चेयरमैन को अगवा कर जान से मार दिया जाएगा.

कॉल करने  वाले ने अपना नाम मोहम्मद जियाउल अलीम बताया. उसने कहा कि अगर एक हफ्ते के भीतर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह न केवल खारा को मार डालेगा, बल्कि महाराष्ट्र विधानमंडल भवन के पीछे स्थित एसबीआई मुख्यालय को भी उड़ा देगा. इसके बाद एसबीआई ने तुरंत मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत की, जिसके बाद शुक्रवार देर रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई. कॉल को कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के एक स्थान से ट्रेस किया गया है. मुंबई पुलिस की एक टीम कॉल करने वाले को ट्रैक करने के लिए राज्य का कोना-कोना तलाश रही है.


अज्ञात शख्स ने किया फोन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि SBI के नरीमन पॉइंट ऑफिस की लैंड लाइन पर 13 अक्टूबर को करीब 11 बजे किसी अज्ञात शख्स ने कॉल किया और चेयरमैन को धमकियां दी थी. धमकी मिलने के बाद बैंक ने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद से मुंबई पुलिस एक्टिव हो गई. स्टेट बैंक की शिकायत के आधार पर मरीन ड्राइव पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 506(2) के तहत मामला दर्ज किया है.

इसी महीने चेयरमैन नियुक्त हुए हैं
6 अक्टूबर को ही दिनेश कुमार खारा ने एसबीआई के चेयरमैन पद पर नियुक्त किए गए हैं. उन्होंने रजनीश कुमार की जगह ली है. केंद्र सरकार ने दिनेश कुमार खारा को तीन साल के लिए एसबीआई का चेयरमैन नियुक्त किया है. 

Maharashtra Crime: ऑटो ड्राइवर ने की छात्रा के साथ छेड़खानी, कुछ दूर तक घसीटा, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा वाकया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget