एक्सप्लोरर

Satara Riots: महाराष्ट्र के सातारा में तनाव, दो समुदायों में पथराव और आगजनी, इंटरनेट सेवा बंद, जानें- क्यों भड़की हिंसा?

Satara Clash: 15 अगस्त से सोशल मीडिया में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के पोस्ट के बाद से खटाव तालुका के पूसे सावली में तनाव चल रहा था. इस बीच दो समुदायों में पथराव और आगजनी की खबर सामने आई है.

Satara Clash News: महाराष्ट्र के सातारा में तनाव देखने को मिल रहा है. दो समुदायों में पथराव और आगजनी खबर है सामने आई है. एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है. सूत्रों के मुताबिक 15 अगस्त से सोशल मीडिया में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के पोस्ट के बाद से खटाव तालुका के पूसे सावली में तनाव चल रहा था. महापुरुषों के बारे में भी विवादित टिप्पणी की गई थी. जिसके बाद बीती रात मामला ज्यादा बढ़ गया और  धार्मिक जगहों पर एक प्रार्थना स्थल मंदिर पर पथराव हुआ और विवाद बढ़ गयी. पुलिस ने बल प्रयोग किया और लोगों को हटाया. इस बीच आगजनी और तोड़फोड़ की घटना देखने को मिली. जिला पुलिस ने सावधानी बरतते हुए इंटरनेट बंद कर दिया है.

किस बात को लेकर हुई झड़प?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर रविवार को महाराष्ट्र के सतारा जिले के खटाव तालुका में सांप्रदायिक झड़पें हुईं, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और कई घरों में आग लगा दी गई. अधिकारियों ने बताया कि सतारा जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि झड़पें सतारा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी और पुणे से 160 किमी दूर स्थित पुसेसावली गांव में हुईं.

क्या बोले पुलिस अधिकारी?
सतारा जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि क्षेत्र के एक विशेष समुदाय के कुछ युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट के कारण रविवार रात लगभग 9.30 बजे झड़प हुई. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है और कई घरों में आग लगा दी गई है. पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. हमने एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं."

पुलिस ने की ये अपील
सतारा जिला प्रशासन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जनता से एक अपील पोस्ट की. सतारा जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी और पुलिस अधीक्षक समीर शेख की अपील में कहा गया है, “सतारा जिले में तनाव की पृष्ठभूमि पर, जिला प्रशासन सतारा जिले के नागरिकों से किसी भी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील कर रहा है. लोगों को सोशल मीडिया पर ऐसी कोई भी सामग्री (कंटेंट) पोस्ट करने से बचना चाहिए जो संभावित रूप से सांप्रदायिक कलह पैदा कर सकती है और कानून-व्यवस्था में गड़बड़ी पैदा कर सकती है.''

ये भी पढ़ें: Pune News: पुणे जेल ने कोपर्डी रेप-हत्या मामले में दोषी की आत्महत्या की जांच के दिए आदेश, जानें- क्या है पूरा मामला

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
मंत्रालय कैंटीन में मिलीं खामियां, HC ने FDA से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget