एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrest: 'देश में आज कोई भी सुरक्षित नहीं, ये किसी...', अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत

Arvind Kejriwal Arrest News: संजय राउत ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को गैरकानूनी तरीके से फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है, ये पूरा देश और दुनिया जानती है. बीजेपी डरी हुई है.

Sanjay Raut on Arvind Kejriwal Arrest: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना के नेता संजय राउत ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र और बीजेपी पर हमला बोला है. संजय राउत ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बदले की भावना से और बिल्कुल गैरकानूनी तरीके से एक फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि इस देश में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है.

संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को कैसे गैरकानूनी तरीके से फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया है, ये पूरा देश और दुनिया जानती है. वे (बीजेपी) डरे हुए हैं क्योंकि लोकसभा का चुनाव उनके लिए हर गुजरते दिन के साथ कठिन होते जा रहे हैं.

डर की वजह से केजरीवाल की गिरफ्तारी-संजय राउत

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर आगे कहा, ''डर की वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है. उन्हें पता है कि अरविंद केजरीवाल अगर हमारे साथ रहेंगे तो 2024 का चुनाव दिनोंदिन उनके लिए बहुत कठिन होता जा रहा है. केजरीवाल और उनके सभी साथियों को, हेमंत सोरेन को और भी दूसरे नेताओं को परेशान करने का कार्यकर्म चल रहा है और चलता रहेगा.''

देश में कोई व्यक्ति सुरक्षित नहीं- संजय राउत

संजय राउत ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस देश में आज कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है. ये किसी को भी अरेस्ट कर सकते हैं. इस देश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है. जंगल राज चल रहा है. बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार (21 मार्च) ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था. बाद में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को ईडी की रिमांड पर भेज दिया. 28 मार्च तक अब वो ED की रिमांड पर रहेंगे. 

ये भी पढ़ें:

अजित पवार गुट को झटका देने के बाद शरद पवार की चेतावानी, कहा- 'अभी तो और आने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
संजय राउत का दावा, 'PM ने देवेंद्र फडणवीस से कहा कि आपको...'
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा
शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, भक्त की गुरुदक्षिणा

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget