एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'PM मोदी स्वीकार करें कि जो गोवालकर ने...', संजय राउत का निशाना, दे दी ये सलाह

Maharashtra Politics: संजय राउत ने कहा कि पीएम मोदी ने उन फिल्मों की मार्केटिंग की है जो उनकी पार्टी के प्रचार के लिए फायदेमंद हो. चाहे कश्मीर फाइल्स हो, ताशकंद फाइल्स हो या फिर छावा.

Maharashtra News: शिवसेना-यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी कि उन्हें फिल्म 'छावा' देखनी चाहिए. यह बात उन्होंने तब कही जब ऐसा दावा किया जा रहा है कि आरएसएस के सरसंघचालक रहे एमएस गोलवलकर ने अपनी किताब में छत्रपति सांभाजी महाराज के खिलाफ टिप्पणी की थी. संजय राउत ने पीएम मोदी से भी कहा कि वह स्वीकार करें कि जो गोवालकर ने कहा था वह गलत है. 

मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने कहा, '' असदुद्दीन ओवैसी की विचारधारा अलग है. पीएम मोदी की विचारधारा जो है कोई बता नहीं सकता. हम वीर सावरकर को मानते हैं. एक फिल्म बनी, ऐतिहासिक फिल्म जब बनती है. निर्माता, निर्देशक और राइटर कोशिश करता है वह सच सामने आए. पीएम मोदी ने 10 साल में बहुत से फिल्मों की मार्केटिंग की है.''

अपने फायदे के लिए पीएम मोदी करते हैं फिल्म का प्रचार- संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि पीएम मोदी ने उन फिल्मों की मार्केटिंग की है जो उनकी पार्टी के प्रचार के लिए फायदेमंद हो. चाहे कश्मीर फाइल्स हो, ताशकंद फाइल्स हो या फिर छावा. मनमोहन सिंह के ऊपर बनी फिल्म एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर को भी बढ़ावा देने का काम बीजेपी और पीएम ने किया था. उससे कोई फर्क तो नहीं पड़ता है. छावा आई है. छावा के निर्माण में पीएम मोदी और उनकी पार्टी का कोई योगदान नहीं. फिल्म का जो एंड है उसको लेकर लोग भावुक हैं तो पीएम मोदी ने राजनेता के रूप में छलांग मार दी.

 संजय राउत ने आगे कहा, ''गोलवलकर ने छत्रपति सांभाजी महाराज के बारे में अपनी भूमिका व्यक्त की है तो पीएम मोदी छावा फिल्म देखें. दिल्ली में छावा की बात कही थी. गोलवलकर ने जो लिखा था वह गलत था यह पीएम मोदी को बोलना चाहिए."

फेसबुक पोस्ट पर पुलिस में हुई थी शिकायत

दरअसल, फेसबुक पोस्ट में दावा किया गया था कि आरएसएस सरसंघचालक रहे एमएस गोलवलकर की किताब 'बंच ऑफ थॉट्स' में छत्रपति सांभाजी महाराज के खिलाफ बातें लिखी हुई हैं. इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की गई थी. यह शिकायत संवेदना परिवार संस्थान ने की थी जिसका कहना था कि सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी झूठी है और समाज में विद्वेष पैदा करने का प्रयास है.

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget