एक्सप्लोरर

Mumbai: संजय राउत का बड़ा आरोप- 'मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की हो रही साजिश लेकिन...'

Sanjay Raut News: बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उद्योग और परियोजनाएं मुंबई से बाहर ले जाई जा रही हैं. आर्थिक, भौगोलिक और सामाजिक रूप से कमजोर करने के लिए मुंबई पर निरंतर हमले हो रहे हैं.

Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने गुरुवार (4 मई) को आरोप लगाया कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है और यह साजिश रचने वाले लोग शहर पर लगातार हमले करके इसे हर स्तर पर कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं. राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी मुंबई में किसी को नुकसान नहीं पहुंचने देगी और न ही इसे केंद्र शासित प्रदेश बनने देगी. राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, “चाहे मेरी पार्टी हो या फिर वसंतदादा पाटिल से लेकर वसंतराव नाइक तक कांग्रेस से संबंध रखने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे हों, सभी ने मुंबई की रक्षा का प्रयास किया.”

'मुंबई को पूंजीवादियों का गुलाम बनाने के प्रयास जारी'
उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी मुंबई को पूंजीवादियों का गुलाम बनाने के प्रयास जारी है. राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर इशारा करते हुए कहा, “अतीत में भी, उद्योगपति गुजरात से थे और अब भी इसे समझा जा सकता है क्योंकि शासन करने वाले लोग उसी राज्य से हैं.’’

'मुंबई से बाहर ले जाए जा रहे उद्योग व परियोजनाएं'
उन्होंने कहा, “आर्थिक, भौगोलिक और सामाजिक रूप से कमजोर करने के लिए मुंबई पर निरंतर हमले हो रहे हैं. यह मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने का षड़यंत्र है.” उन्होंने कहा कि उद्योग और परियोजनाएं मुंबई से बाहर ले जाई जा रही हैं.

राउत ने कहा, “इसका मतलब है कि मुंबई भविष्य में महाराष्ट्र का हिस्सा नहीं रहेगी और अगर यह राज्य के साथ रहती भी है, तो यह बहुत कमजोर हो चुकी होगी.” उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने न तो संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में और न ही स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: शरद पवार के बाद किसे होना चाहिए NCP का अध्यक्ष? उद्धव ठाकरे की 'शिवसेना' ने बताई अपनी पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget