एक्सप्लोरर

'बस अब दाऊद को क्लीन चिट देना बाकी...', शिंदे गुट के सांसद रवींद्र वायकर को राहत मिलने पर बोले संजय राउत

Sanjay Raut News: संजय राउत बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वायकर ने ED के डर से उद्धव ठाकरे को छोड़ा और शिंदे गुट में शामिल हो गए. ऐसा एक के साथ नहीं बल्कि बहुत नेताओं के साथ किया गया है.

Sanjay Raut on Ravindra Waikar: शिवसेना सांसद रवींद्र वायकर को जोगेश्वरी जमीन घोटाला मामले में मुंबई पुलिस से क्लीन चिट मिल गई है. मुंबई पुलिस की EOW ब्रांच ने क्लोज़र रिपोर्ट जारी कर रवींद्र वायकर, उनकी पत्नी और करीबियों को राहत दे दी है. इस पर उद्धव गुट के नेता और सांसद संजय राउत का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा, 'अब तो केवल दाऊद को ही क्लीन चिट मिलना बाकी रह गया है.'

इतना ही नहीं, संजय राउत ने यह भी दावा किया कि रवींद्र वायकर ने ED के डर से उद्धव ठाकरे को छोड़ा और शिंदे गुट में शामिल हो गए. उन्होंने कहा, "हमारे लोगों के खिलाफ गलत केस दर्ज किया जाता है और हम पर दबाव डालने का काम किया जाता है. इसी में कुछ लोग डर के मारे उनके पास चले जाते हैं."

सीएम एकनाथ शिंदे पर भी संजय राउत का हमला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी बड़ा हमला करते हुए संजय राउत ने कहा कि वह भी इसी वजह से डर के मारे उनके साथ चले गए. संजय राउत ने आगे कहा, "बीजेपी को मानना चाहिए कि हमने डर पैदा करने के लिए इनके खिलाफ केस दर्ज किया."

वहीं, संजय राउत ने आगे कहा कि अगर रवींद्र वायकर के खिलाफ 'अधूरी जानकारी और गलतफहमी' में केस दर्ज किया गया था तो देवेंद्र फडणवीस को EOW के प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई करवानी चाहिए.

लालू प्रसाद यादव के बयान पर बोले संजय राउत
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने हाल ही में दावा किया था कि केंद्र की एनडीए सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी और जल्द ही गिर जाएगी. इस पर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा, ''लालू प्रसाद ने जो कहा, सही कहा. ये सरकार बहुत ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी.''

यह भी पढ़ें: लालू प्रसाद के बयान पर संजय राउत ने जताई सहमति, कहा- 'NDA की सरकार ज्यादा दिन...'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!
महाराष्ट्र में क्या चल रहा? 20 दिन में दूसरी बार होगी पीएम मोदी और सुप्रिया सुले की मुलाकात!

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget