एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र MLC चुनाव नतीजे पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'गद्दारों ने गद्दारों को...'

Sanjay Raut on MLC Election Results 2024: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में NDA ने सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज की और MVA सिर्फ दो सीटें ही जीत पाई. इस बीच संजय राउत ने महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला है.

MLC Election Results 2024: एमएलसी चुनाव में महायुति ने 11 में से नौ सीटों पर जीत हासिल की है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में धनबल और जनबल के बीच मुकाबला था.

संजय राउत क्या बोले?
शुक्रवार को हुए द्विवार्षिक चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन ने अपनी सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को झटका लगा जब एनसीपी (एसपी) समर्थित किसान और श्रमिक पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के उम्मीदवार जयंत पाटिल विपक्षी विधायकों की क्रॉस वोटिंग के कारण हार गए.

11 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें बीजेपी ने पांच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने दो-दो सीटें जीतीं.

पीटीआई के अनुसार, पत्रकारों से बात करते हुए, संजय राउत ने जोर देकर कहा कि जयंत पाटिल की हार एमवीए के लिए बड़ा झटका नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, लेकिन शिवसेना (यूबीटी) या एनसीपी (एसपी) के किसी भी सदस्य ने विपक्ष का साथ नहीं छोड़ा. ये चुनाव धनबल और जनबल के बीच प्रतियोगिता थी. राउत ने आरोप लगाया कि छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों की दरें शेयर बाजार की तरह बढ़ रही थीं और कुछ विधायकों को दो एकड़ जमीन भी दी गई थी.

राउत ने कहा कि विपक्षी खेमा समाजवादी पार्टी, एआईएमआईएम और अन्य छोटे दलों पर निर्भर था. विधायकों की दर 20 करोड़ रुपये से 25 करोड़ रुपये तक थी. उन्होंने कहा कि एमवीए ऐसा खेल नहीं खेलेगा और इशारा किया कि कुछ दलों ने एमवीए को वोट नहीं दिया. प्रत्येक जीतने वाले उम्मीदवार को 23 वोटों की आवश्यकता होती है.

राउत ने कहा कि शिवसेना और एनसीपी के लिए जश्न मनाने का कोई कारण नहीं है क्योंकि गद्दारों ने गद्दारों को चुना है. एमवीए से शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी मिलिंद नार्वेकर और कांग्रेस उम्मीदवार प्रज्ञा सातव ने चुनाव में जीत हासिल की. हालांकि, पीडब्ल्यूपी के जयंत पाटिल की हार से एमवीए को झटका लगा है. MLC चुनाव महत्वपूर्ण था क्योंकि विधान परिषद (एमएलसी) के 11 सदस्यों का छह साल का कार्यकाल 27 जुलाई को पूरा हो रहा है.

ये भी पढ़ें: महिलाओं की बल्ले-बल्ले! सरकार ने 'लाड़ली बहन योजना' में किया बड़ा बदलाव, अप्लाई करना हुआ और आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget