एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की कैसे हुई मौत? संजय राउत का बड़ा दावा, औरंगजेब का किया जिक्र

Disha Salian Case: संजय राउत ने कहा कि दिशा सालियान की मौत एक्सीडेंट ही थी. आदित्य ठाकरे को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. कब्र का प्रकरण दबाने के लिए दिशा सालियान का प्रकरण ला रहे हैं.

Disha Salian Case Update: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी बेटी की मौत की एनआईए जांच कराने की मांग की है. ऐसे में एक बार दिशा सालियान केस को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान मच गया है. इस बीच शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत का दिशा सालियन मामले में बयान आया है.

उन्होंने कहा, "शिवसेना यूबीटी आक्रामक तरीके से राज्य के मुद्दे उठा रही है, इसलिए आदित्य ठाकरे को बदनाम करने की कोशिश चल रही है. दिशा सालियान के पिता के पीछे कोई है. प्रदेश में औरंगजेब का मुद्दा सरकार को उल्टा पड़ा, इसलिए अब आदित्य ठाकरे को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. कब्र का प्रकरण दबाने के लिए दिशा सालियान का प्रकरण ला रहे हैं."

वो एक्सीडेंट ही था- संजय राउत
संजय राउत ने कहा, "वो एक्सीडेंट ही था. पांच साल बाद याचिका दाखिल की गई, उसके पीछे क्या राजनीति थी. ये लोग औरंगजेब की कब्र खोदना चाहते थे, लेकिन औरंगजेब इनके कंधे पर आकर बैठ गया. अब ये औरंगजेब से छुटकारा पाने के लिए दिशा का सहारा ले रहे हैं."

पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने क्या कहा?
वहीं महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले पर कहा, "मैं दिशा सालियान के पिता द्वारा कोर्ट में दायर याचिका के बारे में जानकारी जुटा रहा हूं और इसकी एक कॉपी मांगी है. इसी तरह मैं इस चल रहे मामले को एक राजनीतिक साजिश के हिस्से के रूप में देखता हूं."

'दिशा सालियान की मौत शुरू से ही संदिग्ध थी'
इसके अलावा इस मामले पर मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, "दिशा सालियान की मौत शुरू से ही संदिग्ध थी. आज उनके पिता खुलकर सामने आए हैं और कहा है कि अब वे इस दर्द को बर्दाश्त नहीं कर सकते. वे पिछले पांच सालों से इसे बर्दाश्त कर रहे थे. उन्होंने दावा किया है कि एक पूर्व मेयर ने उन पर दबाव बनाया था. अब उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. हाई कोर्ट जो भी फैसला लेगा, वह उचित होगा. हालांकि, अगर इस मामले में कोई आरोपी पाया जाता है, तो उसे जेल भेजा जाएगा."

रोहित पवार ने क्या कहा?
दिशा सालियान मामले में शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर एनसीपी-एससीपी विधायक रोहित पवार ने कहा, "अगर कोई व्यक्ति अपनी बेटी के लिए न्याय मांगने के लिए अदालत जा रहा है, तो हमें अदालत के फैसले को स्वीकार करना चाहिए. लेकिन इस मामले में आदित्य ठाकरे का नाम लिया गया है और उनका और इस मामले के बीच कोई संबंध नहीं है."

दिशा के पिता ने याचिका में क्या कहा?
जानकारी के अनुसार, दिशा सालिया के पिता सतीश सालियान ने अपनी याचिका में उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे, फिल्म अभिनेता सूरज पंचोली, डिनो मोरिया के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं और गिरफ्तारी की मांग की है. इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर और मेयर के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है.

2020 में हुई थी दिशा की मौत
दिशा सालियान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं. 8 जून 2020 को मुंबई में अपने घर की बालकनी से गिरने से दिशा की मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या का मामला दर्ज किया था.

ये भी पढ़ें - 'आयत वाली कोई चादर नहीं जलाई गई', नागपुर हिंसा पर विधानसभा में बोले CM फडणवीस

अनुपम सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एमए इन मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की. पिछले तीन सालों से एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर सफर जारी. राजनीति और अपराध की खबरें लिखने में खास रुचि. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget