एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: अजित पवार के निशाने पर आने के बाद शरद पवार से मिले संजय राउत, क्या हुई बात?

Sanjay Raut Meets Sharad Pawar: दोनों नेताओं के बीच कम से काम 25 मिनट तक बातचीत का सिलसिला चला. हालांकि दोनों के बीच क्या कुछ बातचीत हुई फिलहाल इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Maharashtra News: अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच शिवसेना यूवीटी नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गुरुवार (20 अप्रैल) को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उनके घर सिल्वर ओक पर मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच कम से काम 25 मिनट तक बातचीत का सिलसिला चला. इसके बाद संजय राउत पवार के घर से निकले और चुपचाप चले गए. उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इसके अलावा उनके चेहरे पर कोई खास भाव भी नहीं थे.

बुधवार (19 अप्रैल) को एनसीपी नेता अजित पवार द्वारा निशाना साधे जाने के एक दिन बाद संजय राउत ने कहा था कि वह सिर्फ एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बात सुनते हैं. अजित पवार ने एक दिन पहले कहा था कि अन्य दलों के नेता एनसीपी के प्रवक्ताओं की तरह व्यवहार कर रहे हैं. संजय राउत ने बुधवार को कहा कि अगर 'कड़वा सच किसी को अच्छा नहीं लगता है’’ तो वह क्या कर सकते हैं.

अजित पवार ने मंगलवार (18 अप्रैल) को कहा था कि वह जब तक जीवित हैं, अपनी पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. इसके साथ ही पवार ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह और उनके करीबी विधायक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन कर सकते हैं. अजित पवार ने संजय राउत का नाम लिए बिना उनकी आलोचना करते हुए कहा था कि अन्य दलों के प्रवक्ता ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे वे राकांपा के प्रवक्ता हों.

संजय राउत ने बुधवार को कहा, ‘‘ (शरद) पवार साहब मेरी विश्वसनीयता पर सवाल उठा सकते हैं. मैं सिर्फ पवार साहब की सुनूंगा.’’   राज्यसभा सदस्य राउत ने सवाल किया कि उन्होंने मराठी दैनिक में क्या गलत लिखा था. उन्होंने कहा, ‘‘अजित दादा को बताना चाहिए कि क्या क्या विपक्ष (दलों) को तोड़ने का प्रयास नहीं किया जा रहा है. क्या उन लोगों ने शिवसेना को नहीं तोड़ा? क्या राकांपा को तोड़ने का प्रयास नहीं किया जा रहा है?'         राउत ने दावा किया, ‘‘शरद पवार साहब खुद यह कह रहे हैं. शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस संबंध में एक पत्र लिखा है... अगर मैं इन सबकी जानकारी रखता हूं, तो इसमें क्या गलत है?’’

यह भी पढ़ें: Mumbai Corona News: मुंबई में पिछले 10 दिनों में कोरोना संक्रमण के कितने केस, यहां पढ़ें आंकड़े

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget