एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन की बैठक में संजय राउत बोले, 'अगर सरकार बनानी है तो नीतीश कुमार से...'

India Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव नतीजों के ठीक एक दिन बाद बुधवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई. इस बैठक में उद्धव ठाकरे की पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत शामिल हुए.

इंडिया गठबंधन की बैठक में शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर हमें सरकार बनानी है तो नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नाडयू से बात करनी चाहिए. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. बता दें कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. लोकसभा चुनावों में उद्धव ठाकरे की पार्टी को नौ सीटों पर जीत हासिल हुई है.

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई. इस बैठक में शरद पवार भी शामिल हुए. 

नतीजों के बाद से राष्ट्रीय स्तर पर जिन दो नेताओं की चर्चा है उसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू का नाम शामिल है. दरअसल, इस बार के लोकसभा चुनाव में किसी पार्टी को अकेले बहुमत नहीं मिला है. बीजेपी को 240 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 272 है. ऐसे में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू जो एनडीए का हिस्सा हैं, उनका रोल अहम है. नीतीश कुमार को बिहार में 12 सीटों पर जीत हासिल हुई है. वहीं चंद्रबाबू नाडयू की पार्टी टीडीपी को आंध्र प्रदेश में 16 सीटों पर जीत हासिल हुई है. बता दें कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू दोनों ही नेताओं ने एनडीए को समर्थन देने वाला पत्र सौंप दिया है.

इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को ये फैसला करना है कि उन्हें 'अनियन्त्रित शासक' से हाथ मिलाना है कि नहीं. उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंडिया गठबंधन की सरकार का नेतृत्व करने का फैसला करते हैं तो उनकी पार्टी इसका विरोध नहीं करेगी. 

इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले संजय राउत ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नैतिक तौर पर हार स्वीकार कर लेना चाहिए क्योंकि उनकी पार्टी को लोकसभा चुनाव के नतीजों में बहुमत नहीं मिला है. उन्होंने ये भी कहा कि अब 'ब्रांड मोदी' खत्म हो चुका है.

इंडिया गठबंधन की बैठक में शरद पवार का बड़ा बयान, 'हमारे पास सरकार बनाने के लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget