एक्सप्लोरर

अब महाराष्ट्र निकाय चुनाव भी साथ लड़ेंगे उद्धव और राज ठाकरे? संजय राउत ने कर दिया बड़ा खुलासा

Sanjay Raut News: महाराष्ट्र में स्कूलों में हिंदी अनिवार्य किए जाने के खिलाफ शिवसेना (UBT) ने मोर्चा खोल दिया है. संजय राउत ने कहा कि उद्धव और राज ठाकरे मिलकर इसका सार्वजनिक विरोध करेंगे.

Sanjay Raut on Raj Thackeray-Uddhav Thackery: महाराष्ट्र में भाषा विवाद सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है. खास कर विपक्षी पार्टियां लगातार मराठी भाषा को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं वहीं बच्चों पर हिंदी थोपने का आरोप लगाते हुए इसका बहिष्कार कर रहे हैं.

राज्य सरकार के एक आदेश जारी किया था जिसमें स्कूलों में कक्षा पांचवीं तक हिंदी को अनिवार्य करने की बात कही गई थी. इसे लेकर विपक्षी दल खासकर शिवसेना (UBT) ने इसका कड़ा विरोध जताया है. प्रवक्ता संजय राउत ने इसे लेकर बड़ा बयान दे दिया है.

जनता के सामने जलाएंगे आदेश- संजय राउत

सांसद संजय राउत ने सरकार के इस फैसले के कड़ा विरोध करते हुए कहा, “सरकार ने जो हिंदी अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है, हम उसे जनता के साथ मिलकर जलाएंगे.” एएनआई के अनुसार, राउत ने यह भी बताया कि मुंबई में इसका मुख्य विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें उद्धव ठाकरे खुद शामिल होंगे. वहीं उन्होंने बताया की एसएनएस प्रमुख राज ठाकरे भी मराठी अस्मिता को आगे ले जाने के लिए साथ आएंगे.

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने पर बोले संजय राउत

इस मुद्दे पर जब संजय राउत से पूछा गया कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ मंच शेयर करने वाले हैं तो क्या अब वे राजनीतिक तौर पर भी साथ आएंगे, तो उन्होंने कहा, "दोनों अलग-अलग पार्टियों में हैं लेकिन एक विचार से मराठी को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ आ रहे हैं तो इसका क्या मतलब है?, क्या ये एक राजनीतिक गठबंधन नहीं है?"

राज ठाकरे ने इसके लिए एक आह्वान किया था- संजय राउत

नगर निगम चुनावों को लेकर भी चर्चा गर्म है. सवाल किया गया कि क्या दोनों ठाकरे बंधु साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं, इस पर संजय राउत ने कहा, “राज ठाकरे जी ने इसके लिए एक आह्वान किया था जिसे उद्धव ठाकरे जी ने सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है.” इससे साफ है कि मराठी अस्मिता को केंद्र में रखकर महाराष्ट्र की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
सिंहगढ़ किले में शॉट्स पहनने पर टूरिस्ट से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ
फडणवीस सरकार का फैसला, रिटायरमेंट के बाद भी डॉग्स रहेंगे पुलिस के साथ

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget