एक्सप्लोरर

'मनोज जरांगे को मुंबई आने की जरूरत नहीं, मराठा आरक्षण पर सरकार...', बोले संजय निरुपम

Maharashtra News: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मनोज जरांगे पाटिल से कहा कि उन्हें अपनी चल रही लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और हमें यहां परेशान नहीं करना चाहिए.

Sanjay Nirupam On Manoj Jarange Patil: मराठा आरक्षण को लेकर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मनोज जरांगे पाटि‍ल से अपील की है कि वे मुंबई न आएं और वहीं रहकर आंदोलन करें. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जल्द कोई रास्ता निकलेगा और युवाओं को आरक्षण का फायदा मिलेगा. इस मसले पर जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र सरकार की कड़ी आलोचना की थी.

संजय निरुपम ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं मनोज जरांगे पाटिल से कहूंगा कि उन्हें अपनी चल रही लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और हमें यहां परेशान नहीं करना चाहिए. मुंबई में मराठों और गैर मराठों के बीच कोई विवाद नहीं है. जहां तक ​​मराठा युवाओं को आरक्षण देने की बात है तो यह एक वाजिब सवाल है और सरकार इसे लेकर चिंतित है."

मराठा युवाओं को आरक्षण मिलेगा- संजय निरुपम

उन्होंने आगे कहा, ''आने वाले दिनों में मराठा युवाओं को आरक्षण मिलेगा ताकि उन्हें बेहतर जीवन, बेहतर नौकरी के अवसर और शिक्षा मिल सके. मनोज जरांगे पाटिल ओबीसी कोटे से आरक्षण देने पर जोर देते रहते हैं. हम मराठा समाज के साथ खड़े रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें आरक्षण मिले. मुझे उम्मीद है कि जल्द कोई ना कोई रास्ता निकलेगा और मराठा नौजवानों को आरक्षण का लाभ मिलेगा."

मनोज जरांगे ने की थी CM फडणवीस की आलोचना

बता दें कि मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे पाटिल ने छह दिनों तक भूख हड़ताल की थी. भूख हड़ताल समाप्त करने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होने लगीं. इसके बाद उन्हें छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. आज उन्हें छुट्टी दे दी गई. अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जरांगे पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना की.

देवेंद्र फडणवीस के इरादे अच्छे नहीं- जरांगे

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इरादे अच्छे नहीं हैं. वे मराठा समुदाय की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं हैं. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि मराठा आरक्षण को लेकर जल्द ही एक नया आंदोलन शुरू किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

सरकार के खिलाफ ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, कामबंद आंदोलन के जरिए दी चेतावनी, जानें क्या है मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget