एक्सप्लोरर

'मराठी के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे कहीं पीछे न छूट जाएं इसलिए...', राज ठाकरे के साथ रैली पर संजय निरुपम का तंज

Sanjay Nirupam News: एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने राज और उद्धव ठाकरे की रैली को लेकर कहा कि उनका ये कार्यक्रम सिर्फ BMC चुनाव के लिए है. इलेक्शन के बाद वो मराठी भाषा का मुद्दा भूल जाएंगे.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी की अनिवार्यता से संबंधित सरकारी प्रस्ताव वापस लिए जाने पर शिवसेना (UBT) और MNS की 5 जुलाई को संयुक्त विजय रैली है. इसमें उद्धव और राज ठाकरे मंच शेयर करते दिखाई देंगे. अब इसे लेकर एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा किया कि उनका ये कार्यक्रम सिर्फ BMC चुनाव के लिए है. इलेक्शन के बाद वो मराठी भाषा का मुद्दा भूल जाएंगे.

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बालासाहेब ठाकरे का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''बालासाहेब ठाकरे खुद हिंदी प्रेमी थे. हिंदी सामना अखबार शुरुआत की. मुझे कार्यकारी संपादक बनाया था. बालासाहेब ठाकरे मराठीवादी थे लेकिन हिंदी विरोधी नहीं थे. मुझसे हिंदी के शब्द के बारे में पूछकर सीखते थे.

संजय निरुपम का उद्धव और राज ठाकरे पर हमला

उन्होंने हमला बोलते हुए आगे कहा, ''मराठी के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे कहीं पीछे न छूट जाएं इसलिए राज ठाकरे के साथ आ रहे हैं. चुनाव में दोनों पार्टियों की हालत खराब हुई इसलिए दोनों साथ आ रहे हैं. त्रिभाषा नीति पर सरकार ने GR वापस लिया है तो अब किस बात का जल्लोष हो रहा है. गरीब को थप्पड़ मारकर वोट नहीं मिलता. किसी भी व्यक्ति की गरिमा का सम्मान होना चाहिए.''

करीब 20 साल बाद ठाकरे ब्रदर्स साथ आएंगे नजर

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की अगुवाई वाली MNS ने मंगलवार को वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित होने वाले 'मराठी विजय दिवस' ​​समारोह के लिए संयुक्त सार्वजनिक निमंत्रण जारी किया था. इस निमंत्रण में पार्टी का कोई चिन्ह या झंडा नहीं है. करीब 20 साल बाद किसी सियासी मंच पर ठाकरे ब्रदर्स एक साथ नजर आएंगे. 
 
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के स्कूलों में क्लास एक से हिंदी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य करने को लेकर विरोध के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार (29 जून) को त्रिभाषा नीति से संबंधित दो जीआर (सरकारी प्रस्ताव) वापस लेने का ऐलान किया था. राज ठाकरे की पार्टी मनसे और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने हिंदी भाषा को थोपे जाने का आरोप लगाते हुए विरोध मार्च का आह्वान किया था.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget