एक्सप्लोरर

मुंबई में जॉब के लिए जुटी हजारों की भीड़ तो भड़क उठे संजय निरुपम, '...तो कौन जिम्मेदार है'

Mumbai Jobs: मुंबई में एयर इंडिया ने एयरपोर्ट लोडर की भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया था, जिसमें हजारों की संख्या में आवेदक पहुंच गए. आवेदकों की भीड़ देखकर लोग हैरान हो गए.

Mumbai Jobs News: महाराष्ट्र के मुंबई में विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) ने एयरपोर्ट लोडर की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू का आयोजन किया, लेकिन इस इंटरव्यू में हजारों की संख्या में युवा पहुंच गए, जिस वजह से भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई और लोग एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ते दिखे. इससे जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद शिंदे गुट की शिवसेना के नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने एयर इंडिया की कार्यप्रणाली पर सवाल तो उठाए ही हैं. साथ ही सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग की है. 

संजय निरुपम ने बुधवार को 'एक्स' पर लिखा, ''देश में गरीबी भी है,बेरोजगारी भी. यह हमेशा से रही है. कभी कम,कभी ज्यादा. एयर इंडिया ने कोई 2000 पदों की भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू की घोषणा की तो करीब 25000 नौजवान पहुंच गए. यह सांताक्रुज, कलीना स्थित एयर इंडिया के बाहर का दृश्य है.''

सरकार को देना होगा दखल- संजय निरुपम
निरुपम ने आगे लिखा, ''यह दृश्य आज सुबह का है. अगर भगदड़ मच गई और कुछ बुरा हो गया तो कौन जिम्मेदार है ? टाटा, एयर इंडिया के नए मालिक.वॉक इन इंटरव्यू के नाम पर तमाशा करने से पहले इन कंपनियों को सोचना पड़ेगा. सरकार को भी दखल देनी चाहिए. वरना कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.''

600 भर्ती के लिए 25 हजार से ज्यादा आवेदक
ऐसा बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट लोडर के 600 पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन यहां 25 हजार से ज्यादा युवक पहुंच गए. भीड़ को नियंत्रित करने में एयर इंडिया के कर्मचारियों को पसीने छूट गए. जिस पद के लिए बहाली निकली है, उसमें नियुक्ति पर 20 से 25 हजार रुपये प्रति महीने वेतन दिया जाता है. लेकिन, ओवटरटाइम करने पर स्टाफ 30 हजार रुपया भी कमा सकता है. 

एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के बाद यात्रियों सामान उतारने और फिर बैगेज बेल्ट तक पहुंचाने का काम यही लोडर करते हैं. इसके अलावा ये टेक-ऑफ से पहले विमान में सामान भी चढ़ाते हैं. हर विमान को कम से कम पांच लोडर की जरूरत होती है. इसी नौकरी को पाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर आवेदकों का हुजूम उमड़ गया. 

य़े भी पढ़ें- Maharashtra Politics: शरद पवार ने अजित पवार को दिया बड़ा झटका, 4 नेताओं को अपनी पार्टी में किया शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करेंगे अन्ना हजारे? 6 जून के प्रदर्शन से पहले संजय राउत की सलाह
कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करेंगे अन्ना हजारे? 6 जून के प्रदर्शन से पहले संजय राउत की सलाह
Pune News: दहेज की मांग बनी मौत की वजह! पुणे में 25 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खत्म की जिंदगी
दहेज की मांग बनी मौत की वजह! पुणे में 25 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खत्म की जिंदगी
Maharashtra: महाराष्ट्र में 20 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दहेज प्रताड़ना के आरोप
महाराष्ट्र में 20 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दहेज प्रताड़ना के आरोप
NCP के इस बड़े नेता ने अचनाक शरद पवार से की मुलाकात, महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच क्या हैं मायने?
NCP के इस बड़े नेता ने अचनाक शरद पवार से की मुलाकात, महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच क्या हैं मायने?

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
खान सर कोचिंग मामला: हिरासत में लिए गए 2 गार्ड, VIDEO में दिखा- दोनों कर रहे थे फायरिंग
खान सर कोचिंग मामला: हिरासत में लिए गए 2 गार्ड, VIDEO में दिखा- दोनों कर रहे थे फायरिंग
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
CBSE OSM Controversy: 'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
Embed widget