एक्सप्लोरर

'क्षेत्रीय दलों का कांग्रेस में विलय' वाले शरद पवार के बयान पर संजय निरुपम बोले- वो अपनी बेटी को...

Sanjay Nirupam on Sharad: शरद पवार के एक इंटरव्यू में दिए बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति का पारा बढ़ा दिया है. इसपर अब शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बड़ा दावा किया है.

Sharad Pawar Statement: एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार की टिप्पणी 'क्षेत्रीय दल कांग्रेस के करीब जा सकते हैं' पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बड़ा दावा किया है. निरुपम ने कहा, "एक इंटरव्यू में दिए गए अपने बयान से उन्होंने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस में विलय करेंगे. उन्होंने जो भविष्यवाणी की है, उसके पीछे एक योजना है."

क्या बोले शिवसेना नेता?
संजय निरुपम ने आगे कहा, "कई साल पहले उन्होंने एनसीपी को कांग्रेस में विलय करने के कई प्रयास किए थे. जब उन्होंने कांग्रेस के सामने यह प्रस्ताव रखा था, तब उन्होंने शर्त रखी थी कि उनकी बेटी को महाराष्ट्र में पार्टी की कमान दी जाए. लेकिन कांग्रेस ने यह शर्त नहीं मानी और इस वजह से उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय लंबित है."

संजय निरुपम ने दावा करते हुए कहा कि, "ऐसा लग रहा है कि बारामती उनके हाथ से फिसल रही है. अपनी बेटी को फिर से स्थापित करने के लिए वे यह कार्यक्रम (एनसीपी-एससीपी का कांग्रेस में विलय) बना रहे हैं. इससे न तो कांग्रेस को फायदा होगा और न ही शरद पवार को."

शरद पवार ने क्या बयान दिया था?
इंडियन एक्सप्रेस से शरद पवार ने कहा था, “अगले कुछ वर्षों में कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस के साथ और अधिक निकटता से जुड़ेंगे या वे कांग्रेस के साथ विलय के विकल्प पर विचार कर सकते हैं, यदि उन्हें लगता है कि यह उनकी पार्टी के लिए सबसे अच्छा है.” यह पूछे जाने पर कि क्या यह उनकी अपनी पार्टी, एनसीपी पर लागू होता है. इसपर पवार ने कहा, “मुझे कांग्रेस और हमारे बीच कोई अंतर नहीं दिखता… वैचारिक रूप से, हम गांधी, नेहरू की सोच वाले हैं.”

ये भी पढ़ें: Sam Pitroda Remark: 'उनकी बयानबाजी से देश को...', सैम पित्रोदा के बयान पर क्या बोलीं उद्धव गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
मुंबई: पत्नी के चरित्र पर था शक, हत्या कर फरार हो गया पति
मुंबई: पत्नी के चरित्र पर था शक, हत्या कर फरार हो गया पति
महाराष्ट्र में तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे 44 नेता, अयोग्य घोषित
महाराष्ट्र में तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे 44 नेता, अयोग्य घोषित

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget