एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे के ऐलान के साथ संजय निरुपम को बड़ा झटका, अब क्या बोले कांग्रेस के पूर्व नेता?

Sanjay Nirupam: महाराष्ट्र में शिवसेना से टिकट की आस लगाए बैठे संजय निरुपम को बड़ा झटका लगा है. एकनाथ शिंदे ने मुंबई उत्तर पश्चिम से रवींद्र वायकर को टिकट दिया है.

Sanjay Nirupam Reaction: महाराष्ट्र में संजय निरुपम को बड़ा झटका लगा है. संजय निरुपम शिवसेना से टिकट मिलने की उम्मीद में बैठे थे. अब विधायक रवींद्र वायकर को मुंबई उत्तर पश्चिम से टिकट मिल गया. इसबारे में संजय निरुपम ने फोन पर कहा, "मुझे सीएम ने कल रात सूचित किया की वायकर को टिकट देंगे. कोई बात नहीं. आगे देखते हैं." चुनाव अभी नहीं लड़ने की बात पर उन्होंने कहा, "अभी मीडिया से बात नहीं करूंगा."

शिवसेना ने रवींद्र वायकर को बनाया उम्मीदवार
कई राउंड्स की बैठक के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने आखिरकार रवींद्र वायकर को उत्तर पश्चिम मुंबई से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है. लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के विधायक रवींद्र वायकर की उम्मीदवारी को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी. रवींद्र वायकर एकनाथ शिंदे के साथ जाने वाले ठाकरे समूह के आखिरी विधायक हैं. अमोल कीर्तिकर को उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से ठाकरे ने उम्मीदवार बनाया है. इस सीट से अब चुनावी लड़ाई सेना बनाम सेना के बीच होगी.

कौन हैं रवींद्र वायकर?
रवींद्र वायकर महाराष्ट्र से शिवसेना के नेता हैं. वे जोगेश्वरी पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए 14वीं महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य हैं. वह 2009, 2014 और 2019 में लगातार तीन बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं. दिसंबर 2014 में उन्हें महाराष्ट्र का उच्च और तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री नियुक्त किया गया था. हाल ही में, उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर पश्चिम मुंबई निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया है.

यहां बता दें, संजय निरुपम को 4 अप्रैल 2024 को पार्टी अनुशासनहीनता के लिए कांग्रेस से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था. बाद में उसी दिन उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने मुंबई उत्तर पश्चिम से उम्मीदवार की घोषणा की, इस नेता को दिया टिकट

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget