एक्सप्लोरर

'3 अतिवादी बने सांसद, क्या पाकिस्तान को आतंकवादी भेजने की जरूरत है', संजय निरुपम ने लोगों पर उठाए सवाल

Sanjay Nirupam News: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने लोगों पर सवाल उठाते हुए एक्स पर लिखा कि क्या पाकिस्तान को हमारी संसद में अब सीमा पार से आतंकवादी भेजने की जरूरत है.

Sanjay Nirupam News: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में बीजेपी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. इसके बाद से शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम लगातार विपक्षी पार्टियों पर हमलावर हैं. इस बीच उन्होंने अमृतपाल सिंह, इंजीनियर राशिद और सरबजीत सिंह खालसा के सांसद चुने जाने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा, ''क्या पाकिस्तान को हमारी संसद में अब सीमा पार से आतंकवादी भेजने की ज़रूरत है.''

संजय निरुपम ने कहा, ''नई लोक सभा में तीन खास उम्मीदवार जीतकर आए है. पहला पंजाब के फरीदकोट से प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह का बेटा सरबजीत सिंह खालसा. इसने सिख अतिवाद को चुनावी मुद्दा बनाया था.''

अमृतपाल सिंह पर सवाल

उन्होंने कहा, ''दूसरा सिख आतंकवाद का झंडाबरदार और फिलहाल डिब्रूगढ़ जेल में बंद उग्रवादी अमृतपाल सिंह. पंजाब की खडूर साहिब सीट से जीता है. यह घोषित अतिवादी है. तीसरा इंजीनियर राशिद कश्मीर से जीता है. इसने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को बारामूला सीट से हराया है. राशिद तिहाड़ जेल में बंद है. उस पर आतंकवादियों को हथियार सप्लाई करने का आरोप है.''

उन्होंने आगे कहा, ''राशिद कश्मीरी अलगाववादियों के प्रति खुलेआम सहानुभूति रखने के लिए जाना जाता है. ये तीनों जीत चिंताजनक होनी चाहिए. क्या पाकिस्तान को हमारी संसद में अब सीमा पार से आतंकवादी भेजने की जरूरत है. लोकतंत्र के सदके से उन्हें जीत का तिलक लगाने वाले जनता जनार्दन को दंडवत् प्रणाम है. परंतु व्यापक दृष्टिकोण से देखें तो लोकतंत्र की इन दरारों को भरने के लिए काम होना चाहिए.''

बता दें कि इन नेताओं के चुने जाने पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया नहीं दी है.  अमृतपाल सिंह को पिछले साल मार्च में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था और असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं.

अमृतपाल सिंह को कितने वोट?

अमृतपाल सिंह ने 197120 वोटों से जीत दर्ज की है. उन्हें 404430 वोट मिले. उन्होंने कुलबीर सिंह जीरा को हराया है. उन्हें 207310 वोट मिले. तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लालजीत सिंह भुल्लर रहे. उन्हें 194836 वोट मिला.

सरबजीत सिंह खालसा को 70053 वोटों से जीत मिली है. उन्हें 298062 वोट मिले. उनका मुकाबला आप के कमरजीत सिंह से था. उन्हें 228009 वोट मिले. तीसरे स्थान पर अमरजीत कौर रहीं. उन्हें 160357 वोट मिले.

बारामूला से निर्दलीय लड़ रहे अब्दुल राशिद शेख ने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को 204142 वोटों से हराया है. राशिद को 472481 वोट मिले.

अब NCP के विधायक मोडे़ेंगे अजित पवार से मुंह? हार के बाद डिप्टी सीएम ने बुलाई पहली बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन
महाराष्ट्र में सूखे का संकट, केंद्रीय दल 11 अक्टूबर तक करेगा स्थिति का आकलन
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर संजय राउत ने पूछा, 'सरकार किसके फेवर में...'
नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’
नाना पाटेकर के निधन पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, ‘विश्वास नहीं हो रहा’
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'मैं उन्हें दादा कहती थी'
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'मैं उन्हें दादा कहती थी'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget