एक्सप्लोरर

डिप्टी CM फडणवीस को बड़ा झटका, चुनाव के दौरान शरद पवार ने कर दिया खेल

Sanjay Kshirsagar: महाराष्ट्र में चुनावों के दौरान बीजेपी को झटका देने वाली खबर आई है. डिप्टी सीएम फडणवीस के करीबी बुधवार को शरद पवार गुट का दामन थामने वाले हैं.

शरद पवार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं. दरअसल, फडणवीस के करीबी संजय क्षीरसागर शरद पवार गुट में शामिल होने वाले हैं. एबीपी लाइव की सहयोगी वेबसाइट एबीपी माझा के मुताबिक, संजय ने आरोप लगाया कि बीजेपी में पिछले दस सालों में उनके साथ अपमानजनक व्यवहार हुआ है, इसलिए वो शरद पवार के साथ जा रहे हैं. वो बुधवार (24 अप्रैल) को शरद गुट में शामिल हो सकते हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान इसे बीजेपी के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

संजय क्षीरसागर ने खुद इस बात की जानकारी दी कि वो एनसीपी शरद पवार गुट में शामिल होगे. वो मोहोल से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं. उन्होंने कहा, "मैं शरद पवार की एनसीपी में शामिल हो रहा हूं, पिछले दस सालों में बीजेपी में मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया है."

संजय ने कहा कि वो 1998-99 से 25 सालों से बीजेपी के लिए एक एक्टिव कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहे हैं. जिला परिषद, विधानसभा और जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा. कई रैलियां निकाली. बीजेपी के साथ मुश्किल समय में खड़े रहे. उन्होंने कहा, "मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए, यहां के लोगों ने मेरा समर्थन किया. मैं आज तक उन्हें कुछ नहीं दे पाया."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मैंने लोकसभा में नामांकन के लिए जार बार कहा लेकिन मुझे नॉमिनेट नहीं किया गया. 2006 से मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया. 2014 के बाद पार्टी  मुझे इग्नोर किया. बीजेपी छोड़ने का फैसला लोगों के साथ न्याय करने वाला है. मैं शरद पवार के साथ जा रहा हूं और मैं प्रणीति शिंदे को सपोर्ट करूंगा." बता दें कि सोलापुर लोकसभा सीट से एमवीए की तरफ से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे मैदान में हैं.

अजित पवार ने साथ क्यों छोड़ा? शरद पवार ने ABP न्यूज़ से किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget