एक्सप्लोरर

Maharashtra: सांगली में बच्चे को आंगनवाड़ी से मिले भोजन के पैकेट में निकला मरा हुआ सांप, मचा हड़कंप

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सांगली में एक आंगनवाड़ी से मिले भोजन के पैकेट में मरा हुआ सांप निकला है. इसको लेकर जांच की जा रही है. सांगली जिला परिषद उपमुख्य कार्यकारी ने आंगनवाड़ी का दौरा किया.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र में सांगली जिले की एक आंगनवाड़ी में बच्चों के लिए आए मध्याह्न भोजन के पैकेट में कथित तौर पर मरा हुआ छोटा सांप निकलने का मामला सामने आया है. राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की उपाध्यक्ष आनंदी भोसले ने बताया कि पलुस में एक बच्चे के माता-पिता ने कथित घटना की सूचना सोमवार को दी. हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए जिले के अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका.

आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष ने बुधवार को बताया कि छह महीने से तीन साल की उम्र के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में मध्याह्न भोजन के पैकेट मिलते हैं. इन पैकेटों में दाल खिचड़ी का मिश्रण होता है. सोमवार को पलुस में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भोजन के पैकेट बांटे. एक बच्चे के माता-पिता ने दावा किया कि उन्हें मिले पैकेट में एक छोटा मरा हुआ सांप था. 

अधिकारी ने किया आंगनवाड़ी का दौरा 
आनंदी भोसले ने बताया कि आंगनवाड़ी सेविका (महिला कार्यकर्ता) ने अधिकारियों को घटना की सूचना दी. उन्होंने बताया कि सांगली जिला परिषद के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप यादव और खाद्य सुरक्षा समिति के अन्य अधिकारियों ने आंगनवाड़ी का दौरा किया और पैकेट को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए ले जाया गया. जिला परिषद के आंगनवाड़ी अनुभाग के प्रभारी यादव से बार-बार प्रयास के बावजूद संपर्क नहीं हो सका.

बंगाल से भी सामने आया था ऐसा मामला
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले से भी पिछले साल कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था. आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा बांटी जाने वाली खिचड़ी से सांप मिला था. दासपुर के भुईपाड़ा की आंगनबाड़ी से बच्चों को मिड डे मील में खिचड़ी और अंडा दिया गया था. करीब 45 बच्चों के लिए खिचड़ी बनाई गई थी. खिचड़ी तैयार होने के बाद सभी बच्चे अपने-अपने टिफिन बॉक्स में भरकर उसे अपने घर ले गए. उसमें से एक बच्चे ने जब घर जाकर टिफिन खोला तो उसमें खिचड़ी में मरा हुआ छोटा सांप का बच्चा था.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में एक तस्वीर ने मचाई खलबली, शिंदे गुट और उद्धव गुट के नेता के बीच 'सीक्रेट' मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
Embed widget