एक्सप्लोरर

Nitin Desai News: 'दिल्ली गए और बीजेपी नेताओं से मिले लेकिन...' नितिन देसाई की मौत के मामले में शिवसेना का बड़ा दावा

Sanjay Raut ने दावा किया कि नितिन देसाई ने रायगढ़ जिले में अपने सपनों के स्टूडियो को बचाने के वास्ते मदद मांगने के लिए दिल्ली में भाजपा के कुछ नेताओं से मुलाकात की थी

Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि फिल्म कला निर्देशक नितिन देसाई ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुछ नेताओं से मुलाकात की थी, लेकिन अपने स्टूडियो को बचाने के लिए उन्हें मदद नहीं मिली जबकि BJP सांसद सनी देओल के बंगले की प्रस्तावित नीलामी 24 घंटे के भीतर ही रोक दी गई. नितिन देसाई ने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में आत्महत्या कर ली थी.

राउत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें सनी देओल से कोई शिकायत नहीं है. वह एक अच्छे इंसान और अच्छे अभिनेता हैं. वह बैंक ऑफ बड़ौदा को अपना बकाया नहीं चुका सके जिस कारण बैंक ने नीलामी (मुंबई में उनके बंगले की) के लिए नोटिस जारी किया. लेकिन 24 घंटे के अंदर ही नीलामी (प्रक्रिया) रोक दी गयी.’’

सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपये का बकाया वसूलने के लिए सनी देओल के स्वामित्व वाले बंगले की नीलामी करने का सार्वजनिक नोटिस सोमवार को वापस ले लिया था और कहा था कि अभिनेता ने मुंबई में अपने बंगले से संबंधित बकाये का निपटान करने की पेशकश की है.

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में चोरी के आरोप में चार लोगों को पेड़ से लटकाकर पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में BJP के कुछ नेताओं से मुलाकात की- राउत
राउत ने दावा किया कि नितिन देसाई ने रायगढ़ जिले में अपने सपनों के स्टूडियो को बचाने के वास्ते मदद मांगने के लिए दिल्ली में BJP के कुछ नेताओं से मुलाकात की थी और ऋण का बकाया चुकाने के लिए समय मांगा था लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली.

राज्यसभा सदस्य राउत ने दावा किया, ‘‘वह (देसाई) मुंबई लौट आए और बाद में आत्महत्या कर ली. उन्हें कोई न्याय नहीं मिला.’’

पुलिस के अनुसार ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘लगान’ जैसी फिल्मों और मशहूर टीवी कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का भव्य सेट तैयार करने वाले कला निर्देशक नितिन देसाई इस महीने की शुरुआत में रायगढ़ जिले में अपने स्टूडियो में फंदे से लटके पाए गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget