एक्सप्लोरर

रामदास अठावले ने पीएम मोदी से की महाराष्ट्र बीजेपी की शिकायत? कहा- 'हमारी नाराजगी...'

Ramdas Athawale News: पीएम मोदी से बात कर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र बीजेपी को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, आरपीआई को मंत्री पद और सत्ता में हिस्सेदारी नहीं मिल रही है.

केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रमुख रामदास अठावले ने शनिवार (9 अगस्त) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की. इस बातचीत में महाराष्ट्र बीजेपी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. अठावले ने कहा कि कल मैंने पीएम मोदी से करीब 10 मिनट तक बात की. मैंने उनसे महाराष्ट्र के हालात पर अपनी बात रखी.

अठावले ने साफ कहा, "महाराष्ट्र में आरपीआई को न तो कोई मंत्री पद मिला और न ही सत्ता में कोई खास भूमिका. महाराष्ट्र में हमारा एक मंत्री होना चाहिए था, लेकिन वहां की बीजेपी इकाई ने हमें यह नहीं दिया. इसके कारण हमारे समाज में नाराजगी है."

 

फडणवीस से भी हो चुकी है बात

अठावले ने बताया कि इस मुद्दे पर उनकी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पहले भी चर्चा हो चुकी है. उन्होंने कहा, "फडणवीस साहब से हमारी पहले बात हुई थी कि लोकल बॉडीज में आरपीआई को जिला परिषद, पंचायत समिति, महानगरपालिका और नगरपालिका में सीटें मिलें."

अठावले ने जोर देकर कहा कि आरपीआई भी महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं. उन्होंने कहा, "आरपीआई भी महायुति में है और उसे भी बराबरी का हिस्सा मिलना चाहिए."

महामंडल में चेयरमैन और सदस्यता की मांग

अठावले ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी को बनने वाले महामंडलों में भी उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए. उन्होंने मांग रखी कि दो महामंडलों के चेयरमैन हमें मिलने चाहिए और लगभग 60-70 महामंडल के सदस्य भी हमें मिलें.'

'मंत्रियों और नेताओं से जारी है संपर्क'

अठावले ने बताया कि वह महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटील और रविंद्र चव्हाण से भी लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, "एक दिन हमारी रविंद्र चव्हाण से अपॉइंटमेंट थी, लेकिन अचानक दिल्ली जाना पड़ गया. अब हमारी पार्टी का शिष्टमंडल उनसे बात करेगा और आरपीआई के लिए सीटों की मांग करेगा."

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget